• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

कलयुगी पिता ने किया नाबालिग बेटी से दुष्कर्म

Klyugi father raping minor daughter - Nuh News in Hindi

नूंह। जिस पिता ने उंगली पकड़ कर चलना सिखाया था ,जिसकी बदौलत दुनिया में आई थी। उसी ने भरी दुनिया को उजाड़ दिया। नूंह जिले के शमशाबाद खेंचातान गांव में एक कलयुगी पिता पर अपनी ही बेटी से बलात्कार किया।
रिश्ते में सगे पिता ने एक बार नहीं बल्कि अपने ही जिगर के टुकड़े बेटी को दर्जनों बार हवस का शिकार बनाया। जानकारी के मुताबिक अब्बास पुत्र हमीद निवासी शमशाबाद खेंचातान अपने परिवार के साथ पंजाब में कपास बीनने गया था। उसी दौरान अब्बास ने अपनी नाबालिग बेटी के साथ दुष्कर्म किया। लड़की ने घटना के बारे में मां -बहन -बहनोई को बताया, तो उन्होंने भी लोकलाज और कपास मालिक किसान के भगा देने का डर दिखाकर बात को दबा दिया। बात दबने से आरोपी पिता अब्बास की हरकते बढ़ गई। पीड़ित लड़की के मुताबिक परिवार 15 -20 दिन पहले पंजाब से पुन्हाना खंड के शमशाबाद अपने गांव लौट आया। पिता ने लगातार अपनी ही बेटी को हवस का शिकार लगातार बनाया।

आख़िरकार गत 25 दिसंबर को पीड़ित लड़की घर से जैसे -तैसे भागकर पडोसी शमशुदीन के घर पहुंची तो उसने सारी आप बीती शमशुदीन और उसकी पत्नी को बताई। शमशुदीन ने इस घटना के बारे में सुना ,तो उसने बिरादरी जोड़ी। बिरादरी में कलयुगी अब्बास नहीं आया। इतना सब कुछ होने के बाद भी जब अब्बास को पछतावा नहीं हुआ तो लड़की ने महिला पुलिस थाना नूंह में पहुंचकर सारी घटना बताई। साथ ही पिता -माता के खिलाफ कार्यवाई की गुहार लगाई। इस तरह का पहला मामला सामने आने के बाद महिला पुलिस से लेकर पुलिस कप्तान की भी नींद उड़ गई।
पुलिस ने गत 5 जनवरी को मामला दर्ज कर लिया। शुक्रवार को महिला पुलिस ने पीड़ित लड़की का अल -आफिया अस्पताल मांडीखेड़ा से मेडिकल कराकर ,नूंह कोर्ट में ब्यान भी दर्ज कराए। इतना ही नहीं महिला थाने के डी एस पी इंद्रजीत सिंह ने भी पीड़ित लड़की के महिला पुलिसकर्मियों की मदद से बयान दर्ज किए। महिला पुलिस थाना प्रभारी कमलेश ने बताया कि पीड़ित लड़की के ब्यान पर मामला दर्ज कर लिया है। रिश्ते में पिता लगने वाले अब्बास को नामजद किया गया है। पुलिस जांच कर रही है ,जल्दी ही आरोपी पिता को गिरफ्तार किया जाएगा।



[@ ये कैसी जलन, चाची ने नवजात को अस्पताल की छत से फेंका]

यह भी पढ़े

Web Title-Klyugi father raping minor daughter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: klyugi, father, raping, minor, daughter in , crime news in hindi, crime news, nuh news, nuh news in hindi, real time nuh city news, real time news, nuh news khas khabar, nuh news in hindi
Khaskhabar Haryana Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हरियाणा से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved