• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

गैंगवार में समझौते का दबाव बनवाने को खुद पर चलवा दी गोली

Gang war to build pressure in the agreement itself will keep you going on the fire - Kapurthala News in Hindi

कपूरथला। बीते बुधवार की शाम को हुए गैंगवार के दौरान गोली चलने से एक नौजवान के घायल होने के मामले में शुक्रवार को नया खुलासा हुआ है। इस घटना में पीड़ित युवक ही गोली चलाने की साजिश का दोषी निकला है जिसके चार साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, गोली लगने से घायल मुख्य आरोपी का पुलिस की निगरानी में इलाज चल रहा है। गोली लगने से घायल नौजवान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी साल वर्ष 2013 में हुए दीपा हत्याकांड का आरोपी है जिसके खिलाफ विभिन्न धाराओं तहत तकरीबन एक दर्जन मामले दर्ज है और वह इस केस में भगोड़ा घोषित किया गया है। शुक्रवार शाम को बग्घी खाना में स्थित सीआइए स्टाफ में प्रेस कांफ्रेस के दौरान एसपी (डी) बहादुर सिंह ने बताया कि 22 फरवरी को शाम साढ़े 6 बजे करतारपुर रोड़ पर स्विफ्ट कार सवारों द्वारा बाइक सवार युवक को गोली मारने के आरोप में थाना कोतवाली की पुलिस घायल गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी पुत्र तारासिंह निवासी ग्रोवर कालोनी, मुश्कवेद के बयान पर लवली पुत्र साधुसिंह निवासी मंसूरवाल, मक्खन पुत्र विजय कुमार मोहल्ला जालौखाना चौक, सुखा निवासी बाबा दीपसिंह नगर व दो अन्य अज्ञात युवकों खिलाफ जांच कर रही थी। पुलिस को गोलीकांड वाला मामला कुछ संदिग्ध लगा। एसपी (डी) बहादुर सिंह ने बताया कि उप पुलिस कप्तान सरबजीत राय, सीआइए इंचार्ज हरजीत सिंह, डीएसपी सब डिविजन दलजीत ¨सह और थाना कोतवाली के एएसआई जोगिन्दर सिंह ने जांच के दौरान गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी की ओर से बताई गई जगह पर जाकर पड़ताल की तो कई सनसनीखेज खुलासे सामने आए।
इस जांच में पाया गया कि गुरप्रीत ¨सह उर्फ गोपी ने अपने साथी रोहित भनोट पुत्र अनिल कुमार निवासी मोहल्ला दीवान सौदागर मल कपूरथला, मनीश कुमार उर्फ मन्ना पुत्र र¨जदर कुमार निवासी लाहौरी गेट थाना सिटी, कुलजीत ¨सह पुत्र बलबीर ¨सह निवासी लखण कलां थाना सदर कपूरथला और सुख¨जदर ¨सह उर्फ वीरू पुत्र लखा ¨सह निवासी डोगरांवाल को साथ लेकर साजिश के तहत खुद पर गोली चलवाई थी। गोली इतनी करीब से मारी गई थी जो उसके दाएं कंधे से होते हुए आरपार हो गई। उल्लेखनीय है कि गुरप्रीत ¨सह उर्फ गोपी वर्ष 2013 में हुए दीपा हत्याकांड में आरोपी है। उक्त मामले में गुरप्रीत ¨सह उर्फ गोपी भगोड़ा करार था, जिससे बचने के लिए गोपी ने एक साजिश के तहत मक्खण पुत्र विजय कुमार के खिलाफ मामला दर्ज करवा कर हत्या मामले में राजीनामा करवाने की योजना बनाई थी। पूछताछ दौरान गुरप्रीत उर्फ गोपी अपने चार साथियों को साथ लेकर लखण कलां अपने दोस्त कुलजीत उर्फ पूहला की बाइक पर सवार होकर नशा किया। इसके बाद साजिश के तहत कुलजीत ने गुरप्रीत उर्फ गोपी की छाती के दाई ओर पिस्तौल से गोली मार दी। उसके बाद रोहित भनोट, मनीश कुमार व सुख¨जदर ¨सह ने उसे कपूरथला सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया।

[ श्याम मसाले ने कराई घर घर में मौजूदगी दर्ज]

[ फेसबुक पर हुआ इश्क भारी पडा युवती को ]

[ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Gang war to build pressure in the agreement itself will keep you going on the fire
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gang war to build pressure in the agreement itself will keep you going on the fire, crime news in hindi, crime news, kapurthala news, kapurthala news in hindi, real time kapurthala city news, real time news, kapurthala news khas khabar, kapurthala news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved