• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

बिहार : साध्वी के साथ 4 लोगों ने किया सामूहिक दुष्कर्म

शेखपुरा। बिहार के शेखपुरा जिला में नवादा के एक आश्रम में रहने वाली एक साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता ने इस मामले की एक प्राथमिकी शेखपुरा महिला थाने में दर्ज कराई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि साध्वी का आरोप है कि उत्तर प्रदेश के रहने वाले चार लोग आश्रम आए और वहां गांव में मां के बीमार होने की सूचना दी। बदमाशों ने साध्वी को अपने साथ घर चलने को कहा। मां के बीमार होने की सूचना पर साध्वी भावुक हो गई।
पुलिस अधिकारी के अनुसार, उनमें से दो लोगों को साध्वी पहले से जानती थी, इस कारण वह उनके साथ कार से घर उत्तर प्रदेश जाने को तैयार हो गई। आरोप है कि दीपावली की रात यानी रविवार को उत्तर प्रदेश जाने के क्रम में साध्वी को अगवा कर बदमाशों ने जिले के महुली सहायक थाना क्षेत्र में सड़क किनारे एक खंडहर में उनके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया और उसके बाद उन्हें वहीं छोड़कर फरार हो गए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-gang rape with sadhvi fir lodged in bihar
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bihar, sheikhpura district, nawada, gang rape with sadhvi, साध्वी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved