• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

महिला से पांच दोस्तों ने किया गैंगरेप, नग्न अवस्था में घर से कूदी

नई दिल्ली। देशभर में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे है। राष्ट्रीय राजधानी में रविवार को पांच लोगों ने एक महिला से दुष्कर्म किया, जिसमें से एक महिला का परिचित भी था। महिला ने बचने के लिए पहली मंजिल की बालकनी से छलांग लगा दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। संयुक्त पुलिस आयुक्त रवींद्र यादव ने बताया कि यह घटना 5.30 बजे सुबह पूर्वी दिल्ली के पांडव नगर में हुई। उन्होंने कहा, महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि उससे फ्लैट में पांच लोगों ने दुष्कर्म किया। एक आरोपी ने अप्राकृतिक यौनाचार भी किया। आरोपियों ने नग्न अवस्था में पीड़िता को बाथरूम में बंद कर दिया। जान बचाने के लिए पीड़िता किसी तरह पहली मंजिल से नीचे कूद गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल महिला को एलबीएस अस्पताल में भर्ती कराया।

महिला ने कहा कि फ्लैट में वह दोस्त के साथ आई थी, जो आरोपियों में शामिल था। पीडि़ता ने बताया, आरोपी बाद में अपने चार दोस्तों के साथ शामिल हो गया और उन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। उसने विरोध किया और पहली मंजिल की बालकनी से कूद कर भागने की कोशिश की। यादव ने कहा कि कुछ स्थानीय लोगों ने पांडवनगर पुलिस स्टेशन में फोन किया था कि एक इमारत की पहली मंजिल से कूद कर एक महिला घायल हो गई है।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Gang rape of a girl in flat, jumped from the balcony to escape
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: gang rape, woman gang rape, flat, jumps, balcony, rape case, crime news, crime news in hindi, delhi news, delhi news in hindi, real time delhi city news, real time news, delhi news khas khabar, delhi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved