• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में पूर्व अकाली चेयरमैन के बेटे की मौत

Former Akali chairmans son dies in dispute over transaction - Fazilka News in Hindi

फाजिल्का। जलालाबाद में आज उस समय दहशत का माहौल बन गया जब सथानीय शहर के तहसील कंपलेक्स में पैसों के लेनदेन को लेकर हुए झगड़े में मार्केट कमेटी के पूर्व अकाली चेयरमैन प्रीतम सिंह मदान के बेटे गुरविंदर सिंह मदान की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार गुरविंदर सिंह मदान अपने बेटे शरण मदान व भतीजे जुगाद मदान के साथ तहसीलदार के पास किसी निजी काम के लिए गया हुआ था। वहीं पर आरोपी बंटी ( दर्शन वाट्स ब्लॉक प्रधान कांग्रेस का भाई) अपने साथियों समेत पहुंचा और पैसों के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई जिसके बाद आरोपियों द्वारा गुरविंदर के साथ मारपीट शुरू कर दी गई और इसी मारपीट के दौरान अंदरूनी चोट लगने से गुरविंदर सिंह की मृत्यु हो गई मृतक गुरविंदर के बेटे ने मीडिया से बात करते हुए सारे घटनाक्रम की जानकारी दी। एस पी इन्वेस्टिगेशन हरप्रीत सिंह हुंदल ने बताया कि मृत्क गुरविंदर जो पहले जलालाबाद का रहने वाला था और हाल निवासी चंडीगढ़ का रहने वाला है जो आज अपनी पैतृक संपत्ति को बेचने के लिए यहां जलालाबाद में आया हुआ था और कोर्ट कंपलेक्स में उसके अपने ही जो भाई भतीजे हैं उनसे पैसे के लेनदेन को लेकर झगड़ा हो गया था जिस में धक्का-मुक्की के दौरान वह कॉपलेक्स में गिर गया और उसकी वहां पर मौत हो गई हमने जिनमे स्वपन @ विकी और तिलक राज व 2 अज्ञात व्यक्तियों सहित चार आदमियों पर 302 के तहत मामला दर्ज किया है मृतक की लाश को पोस्टमार्टम के लिए जलालाबाद सिविल हस्पताल में रखवाया गया है और बाकि की कारवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी किसी भी दोषी को बख्शा नही जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Former Akali chairmans son dies in dispute over transaction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: former akali chairmans son dies in dispute over transaction, crime news in hindi, crime news, fazilka news, fazilka news in hindi, real time fazilka city news, real time news, fazilka news khas khabar, fazilka news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved