धौलपुर। जिले के सैपऊ कस्बे से 10 अक्टूबर को 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर भगा ले जाने और उसके साथ दुष्कर्म करने के दोनों आरोपियों को पुलिस ने शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों ने होटलों में ले जाकर युवती से दुष्कर्म किया था।
जांच अधिकारी महेश शर्मा ने बताया कि सैपऊ कस्बे की कुशवाह बस्ती से वहीं के निवासी राजकुमार और लालाराम 10 अक्टूबर की रात अपने पड़ोस की 20 वर्षीय युवती को बहला-फुसला कर भगा ले गए। सुबह युवती के गायब होने का पता चलने पर परिजनों ने सैपऊ पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर युवती को पूर्व में ही तलाश कर उसका मेडिकल कराया और परिजनों को सुपुर्द कर दिया था। उसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी। इस पर दोनों आरोपियों को शुक्रवार सुबह सैपऊ कस्बे से ही गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
अवैध संबंध का शक, बदसूरत बनाने के लिए काटी पत्नी की नाक
ड्रग फैक्ट्री मामला : मोबाइल से खुलेंगे कई राज, ग्राहकों और अन्य लोगों के कनेक्शन खंगालेगी पुलिस
लॉरेंस बिश्नोई गिरोह का एक सदस्य पकड़ा गया
अवैध गन फैक्ट्री का पर्दाफाश, पंखिया गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार
Daily Horoscope