• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

Delhi : महिला ने मुंह पर थूका तो दुष्कर्मी ने मार डाला, सीसीटीवी ने भेद खोला

नई दिल्ली। पुलिस ने शुक्रवार की रात उत्तरी दिल्ली के गुलाबी बाग थाना इलाके की किशनगंज कालोनी में एक महिला की हत्या के आरोपी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार हत्यारोपी धर्मराज (22) वारदात को अंजाम देने के बाद महिला के घर से निकलता हुआ सीसीटीवी में कैद हो चुका है।

घर में घुसकर महिला के कत्ल की वारदात की खबर पुलिस को शनिवार सुबह करीब नौ बजे मिली। मौके-हालात बयां कर रहे थे कि हत्यारा घर में बिना रोक-टोक घुसा था। उसके बाद शनिवार की सुबह महिला का अर्धनग्न शव उसी के फ्लैट में मिला था। सीसीटीवी फुटेज में संदिग्ध रात करीब 12 बजे महिला के घर से निकलता हुआ कैद हुआ था।

पड़ोसियों को पुलिस ने जब सीसीटीवी फुटेज दिखाई तो उन्होंने महिला के घर से देर रात निकलने वाले संदिग्ध की पहचान पड़ोस में ही रहने वाले धर्मराज के रूप में की। धर्मराज को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को यह अंदेशा भी नहीं रहा होगा कि पुलिस उस तक इतनी जल्दी पहुंच जाएगी। शायद यही कारण था कि आरोपी अपने ठिकाने पर बेफिक्री से सोता हुआ मिल गया।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Delhi: When the woman spit on her face, the murderer was killed, CCTV revealed the secret
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: new delhi, woman, spit on her face, rapist, murder of woman, cctv reveals distinction, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved