• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अजमेर में साइबर ठगी : मोबाइल पर अनजान लिंक खोलते ही खाते से पार हुए 1.95 लाख रुपए

Cyber ​​fraud in Ajmer: Rs 1.95 lakh withdrawn from account after opening unknown link on mobile - Crime News in Hindi

खास खबर। अजमेर साइबर ठगों ने ऑनलाइन धोखाधड़ी का नया तरीका अपनाते हुए घूघरा गांव निवासी एक गुर्जर को अपना शिकार बना लिया। मोबाइल पर आए अज्ञात लिंक को क्लिक करना जसराज गुर्जर को भारी पड़ गया। लिंक खोलते ही उनके बैंक खाते से 1 लाख 95 हजार 899 रुपये की रकम ऑनलाइन निकाल ली गई।
सिविल लाइन थाने के ASI भीम सिंह ने बताया कि घूघरा निवासी जसराज गुर्जर पुत्र मांगीलाल गुर्जर के मोबाइल पर 31 अक्टूबर 2026 को एक अज्ञात लिंक आया था। जसराज ने जैसे ही लिंक ओपन किया, उनके बैंक खाते से 1,95,899 रुपए की राशि कट गई। खाते से रकम निकलने की जानकारी मिलने पर पीड़ित के होश उड़ गए।
पीड़ित ने उसी दिन शाम करीब 7:30 बजे ऑनलाइन साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद साइबर थाने से प्राप्त बिना नंबरी एफआईआर के आधार पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने 3 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया।
पुलिस अब परिवादी से संपर्क कर मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही ठगी की रकम के लेन-देन और आरोपियों तक पहुंचने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने अपील की किसी भी अनजान लिंक को क्लिक न करें। साइबर ठगी होने पर तुरंत 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराएं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Cyber ​​fraud in Ajmer: Rs 1.95 lakh withdrawn from account after opening unknown link on mobile
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ajmer, special news, online cyber fraud, malicious link phishing scam, ghughra village victim jasraj gurjar, unauthorized bank debit, ₹1, 95, 899 digital financial fraud, mobile cybercrime awareness, cyber helpline 1930 reporting, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved