• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

छपरा में बदमाश आए-पूछा क्या हाल हैं औऱ पार्षद के बेटे को गोली मारकर भाग गए

Criminals came to Chhapra, asked how are you and shot the councillor son and fled - Crime News in Hindi

छपरा। बनियापुर थाना अंतर्गत रजौली गांव में शनिवार की सुबह एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान बनियापुर थाना क्षेत्र के रजौली गांव निवासी सोनू कुमार सिंह के रूप में हुई है। सोनू की मां वार्ड पार्षद है। हत्या के कारणों की स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आ सकी है। लेकिन, ग्रामीणों का कहना है कि पूर्व से चले आ रहे जमीन विवाद में गोली मारकर हत्या की गई है। गांव के ही युवक पर हत्या का आरोप लगा है। घर से महज 500 मीटर दूरी पर खेत मे काम करने के दौरान आरोपी ने सीने में गोली मार दी है। मर्डर किस कारण से हुआ है ये अभी पता नही चला है। लेकिन, ग्रामीण गांव में ही जमीन विवाद में मर्डर की बात कह रहे हैं। मृतक के भाई ने बताया कि खेत में काम कर रहे थे कि कुछ लोग आए और पूछा कि क्या हाल है। काम हो रहा है क्या और गोली मार कर फरार हो गए। मर्डर के बाद गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Criminals came to Chhapra, asked how are you and shot the councillor son and fled
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: chhapra, young man, shot dead, saturday morning, rajauli village, baniyapur police station, deceased, sonu kumar singh, resident, mother, ward councilor, reason, murder, not revealed, villagers, old land dispute, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved