• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

महिला टीचर पर बाइक सवार ने तलवार से किया हमला

Bike rider attacked woman teacher with sword - Faridkot News in Hindi

फरीदकोट। जिले में अपराधियों के हौंसले बुलंद होने से आपराधिक वारदातें थमने का नाम नहीं ले रही है। शुक्रवार सुबह फिर एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई। एक अज्ञात हमलावर ने स्कूल जाने के लिए घर से निकली सरकारी स्कूल टीचर पर तलवार से हमला कर गंभीर घायल कर दिया। हमले से जख्मी होकर महिला सडक़ पर गिर गई, जिसको राहगीरों ने उठा कर अस्पताल पहुंचाया। महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है। महिला को प्राथमिक उचार के बाद पीजीआई हॉस्पिटल चंडीगढ़ के लिए रेफर कर दिया गया। जानकारी के अनुसार 55 वर्षीय पीडि़त महिला पति की मौत के बाद अकेली रहती है और उसके बच्चे विदेश में रहते हैं। घटनास्थल से महिला को अस्पताल पहुंचाने वाले वकील राकेश भटेजा ने बताया की जोगिन्दर कौर नाम की महला अध्यापक है जो कि फरीदकोट से गांव गुज़्जऱ जाने के लिए घर से निकली थी। तभी एक बाइक सवार ने महिला पर तलवार से हमला कर दिया। इसके चलते महिला बुरी तरह से जख्मी हो गई। भटेजा ने बताया कि जब हम यहां से निकल रहे थे तो देखा कि यह महिला जमीन पर पड़ी तड़प रही थी। डीएसपी गुरजोत सिंह ने घटना की जानकारी देते हुए कहा कि पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करेगी और आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bike rider attacked woman teacher with sword
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bike rider attacked woman teacher with sword, crime news in hindi, crime news, faridkot news, faridkot news in hindi, real time faridkot city news, real time news, faridkot news khas khabar, faridkot news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

पंजाब से

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved