• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बिजनौर : 10 साल के लड़के ने 7 साल की बच्ची के साथ किया दुष्कर्म

Bijnor: 10-year-old boy raped a 7-year-old girl - Crime News in Hindi

बिजनौर | उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां 10 साल के लड़के ने 7 साल की एक बच्ची के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म किया। धामपुर थाना प्रभारी (एसएचओ) माधो सिंह बिष्ट ने कहा, "लड़के को हिरासत में ले लिया गया है और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। हमने एक प्राथमिकी दर्ज की है, जिसमें लड़के पर बलात्कार और पॉक्सो अधिनियम का आरोप लगाया गया है।" लड़के को जिला किशोर बोर्ड के समक्ष पेश किया गया और बाल गृह भेज दिया गया। वहीं लड़की के पिता ने कहा कि वह पढ़ना नहीं जानती है और घटना के वक्त गांव पास के खेत से गन्ने की पत्ती लेने गई थी। जब बच्ची वापस आई, तो उन्होंने उसे डरा हुआ और रोते हुए पाया। पीड़िता ने माता-पिता को आपबीती सुनाई। थाना प्रभारी ने बताया कि परिवार ने घटना की तुरंत पुलिस को सूचना दी।
उन्होंने ने कहा, "लड़की के चिकित्सकीय परीक्षण में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। आगे जांच की जा रही है।"(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bijnor: 10-year-old boy raped a 7-year-old girl
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bijnor, uttar pradesh, dhampur police station, madho singh bisht, pocso, crime news in hindi, crime news
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved