• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

12 साल की छात्रा प्रेग्नेंट,बोली-कई लडकियों से हुआ रेप,11अरेस्ट

मुंबई। महाराष्ट्र के बुलढाणा स्थित एक आश्रम स्कूल में कई बच्चियों के साथ यौन शोषण का मामला सामने आया है। 12 नाबालिग आदिवासी छात्राओं से रेप और प्रेग्नेंट मामले में पुलिस ने 11 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं महाराष्ट्र के डीजीपी ने इस मामले में एसआईटी गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
दरअसल मामले का खुलासा तब हुआ जब, आश्रम स्कूल में रह रही एक 12 साल की लडक़ी दिवाली की छुट्टी पर अपने घर गई थी। एक दिन अचानक लडक़ी के पेट में दर्द हुआ। परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए, जहां डॉक्टरों ने परिजनों को लडक़ी के प्रेग्नेंट होने की जानकारी दी। परिजनों के पूछे जाने पर पीडित लडक़ी ने सारी बात बताई। पीडित लडक़ी ने बताया कि आश्रम में रह रही कई लडकियों के साथ रेप किया गया है। पीडिता के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने फौरन आश्रम के 7 कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया।

वहीं मामले के तूल पकड़ते ही पुलिस ने गुरुवार रात 4 और लोगों को गांव से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए लोगों में संस्था के अध्यक्ष, प्रधानाध्यापक और कुछ कर्मचारी शामिल हैं। वहीं बच्चियों के साथ यौन शोषण का मुख्य आरोपी कर्मचारी इत्तू सिंह पवार अभी फरार है। पुलिस आरोपी की तलाश में जगह-जगह दबिश दे रही है।

गौरतलब है कि पहले भी कई छात्राओं ने स्कूल प्रबंधन और महिला शिक्षकों से यौन शोषण की शिकायत की थी। मगर छात्राओं की इस गंभीर शिकायत को स्कूल प्रबंधन ने दरकिनार कर दिया था। डीजीपी सतीश माथुर ने एसआईटी गठित कर मामले की जांच के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने जांच के बाद कई और नाम सामने आने की बात कही है। बताते चलें कि कथित आश्रम स्कूल लडकियों के लिए चलाया जाता है। इस स्कूल में आदिवासी और गरीब लड़कियां पढ़ाई करती है।



यह भी पढ़े :50 से ज्यादा लडकियों को किया ब्लैकमेल...

यह भी पढ़े :43की महिला,दिल आया19के लडके पर,अंजाम भयानक

यह भी पढ़े

Web Title-Ashram school in Buldhana rocked by rape of 12-year-old
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tribal ashram in girl raped, girl raped, tribal ashram in maharashtra, tribal ashram, girl raped in maharashtra, maharashtra crime, crime news in hindi, crime news, mumbai news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

क्राइम

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved