पटना। दहेज नहीं मिलने पर महिला पर ससुराल वाले कई प्रकार के सितम ढाहते
है। कोई महिला से मारपीट करते है तो कोई घर से निकाल देते है। लेकिन आज
आपको एक ऐसे दानव के बारे में बताने जा रहे है जिसने सारी हदे पार करते हुए
नई नवेली पत्नी के निजी अंग पर तेजाब डाल दिया। इस घटना में पीडिता बुरी
तरह झुलस गई। यह घटना बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के बगहा नगर थाने की है।
आरोप है कि ससुराल से मन मुताबिक दहेज नहीं मिलने के कारण पति नाराज था।
पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। [@ नशेडी पति ने ब्लेड से खुद ही चीर दिया गर्भवती पत्नी का पेट ]
पुलिस के अनुसार,
बनकटवा मोहल्ला निवासी ललन गोंड अपनी पत्नी चांदनी को गौना कराकर तीन दिन
पहले अपने घर लाया था। ललन गोंड को शिकायत थी कि ससुराल से मन मुताबिक दहेज
नहीं मिला। इससे नाराज होकर वह मंगलवार को चांदनी से झगड़ा करने लगा।
झगड़े ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया और चांदनी को पीट दिया।
असम में व्यक्ति का अपहरण, अपहरणकर्ताओं ने सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की
ट्रक चालक को अगवा कर मारपीट के मामले में चारों आरोपी गिरफ्तार
बावरिया गैंग के तीन शातिर चेन स्नैचर गिरफ्तार, 10 लाख की 10 चेन बरामद
Daily Horoscope