• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीसीपीयू-कैमूर में सपोर्ट पर्सन के 25 पदों पर निकली वैकेंसी, 30 से 65 वर्ष के उम्मीदवारों के पास सुनहरा मौका

Vacancies for 25 Support Person Posts at DCPU-Kaimur; Golden Opportunity for Candidates Aged 30–65 - Career News in Hindi

पटना । नौकरी की तलाश में जुटे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, जिला बाल संरक्षण इकाई (डीसीपीयू), कैमूर ने संविदा के आधार पर सहायक व्यक्ति (सपोर्ट पर्सन) के कुल 25 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। इनमें जनरल के 9, बीसी/ईबीसी के 5, माइनॉरिटी के 5 और एससी/एसटी के 6 पद शामिल हैं। सपोर्ट पर्सन के इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 26 सितंबर तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें तय अंतिम तिथि के शाम 5 बजे तक या उससे पहले अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से सामाजिक कार्य (एमएसडब्ल्यू)/सोशियोलॉजी/साइकोलॉजी/चाइल्ड डेवलपमेंट या लॉ में पोस्ट-ग्रेजुएशन डिग्री; या चाइल्ड राइट्स/काउंसलिंग में डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स के पास प्रासंगिक क्षेत्र में कम से कम 3 वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 30 वर्ष और अधिकतम आयु 65 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी। योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और दस्तावेज सत्यापन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 9,000 रुपए प्रति केस होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीपीयू-कैमूर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद वहां संबंधित पोस्ट के लिए जारी एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'सहायक निर्देशक, जिला बाल संरक्षण इकाई, समाहरणालय परिसर स्थित कोषागार कार्यालय के बगल में भभुआ, कैमूर (बिहार), पिन-821101' पते पर डाक के माध्यम से तय समय सीमा के अंदर पहुंचा दें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Vacancies for 25 Support Person Posts at DCPU-Kaimur; Golden Opportunity for Candidates Aged 30–65
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dcpu-kaimur, vacancies, dcpu, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved