• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

खेल एवं युवा कल्याण विभाग में स्पोटर्स कोऑर्डिनेटर समेत 11 पदों पर वैकेंसी, 18 जून को वॉक-इन इंटरव्यू

Sports and Youth Welfare Department Opens 11 Vacancies, Including Sports Coordinator, Walk-in Interview on June 18 - Career News in Hindi

रायपुर । छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने स्पोटर्स कोऑडीनेटर सहित विभिन्न 11 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं, जिनमें स्पोटर्स कोऑर्डिनेटर, कबड्डी (प्रशिक्षक), क्रिकेट (प्रशिक्षक), कियाकिंग (प्रशिक्षक), फिजियो थैरिपिस्ट, अधीक्षिका (बालिका) और भृत्य (कलेक्टर दर) का 1-1 और रसोइए (कलेक्टर दर) के 4 पद शामिल हैं। इन पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन वॉक-इन इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और कौशल परीक्षण (चपरासी और रसोइया पदों के लिए) के आधार पर आयोजित की जाएगी, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 20,675 से 39,875 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इंटरव्यू में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान/बोर्ड/विश्वविद्यालय से पत्रकारिता (खेल) या जनसंचार में ग्रेजुएशन, एनआईएस डिप्लोमा और एमपीईडी, फिजियोथेरेपी में ग्रेजुएशन, डाटा एंट्री डिप्लोमा के साथ ग्रेजुएशन/12वीं उत्तीर्ण आदि होना चाहिए।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अप्रैल के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
वॉक-इन इंटरव्यू 18 जून को सुबह 11 बजे से 'कार्यालय कलेक्टर (शंकनी सभाकक्ष), जिला दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा (छग)' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर पहुंचने के अलावा अपने साथ भरे हुए आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी और सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
आवेदन पत्र डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले दंतेवाड़ा जिले की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पोस्ट के लिए जारी अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें और याद से इंटरव्यू के दिन केंद्र पर ले जाएं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Sports and Youth Welfare Department Opens 11 Vacancies, Including Sports Coordinator, Walk-in Interview on June 18
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sports and youth welfare department opens 11 vacancies, including sports coordinator, sports coordinator, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved