अजमेर । राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा बुधवार को वरिष्ठ अध्यापक (संस्कृत शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा-2022 का विस्तृत कार्यक्रम जारी किया गया। 12 फरवरी से 15 फरवरी 2023 तक 11 जिला मुख्यालयों पर इस परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आयोग सचिव एचएल अटल ने बताया कि परीक्षा के सुगम संचालन हेतु 6 विषयों को दो ग्रुपों में वर्गीकृत किया गया है। ग्रुप-ए में सामाजिक विज्ञान एवं हिन्दी तथा ग्रुप-बी में विज्ञान, संस्कृत, गणित एवं अंग्रेजी विषय रखे गए हैं।
परीक्षा कार्यक्रम
एचएल अटल ने कहा कि सामान्य ज्ञान एवं शिक्षा मनोविज्ञान प्रश्न-पत्र की परीक्षा का आयोजन 12 फरवरी 2023 को ग्रुप-ए के लिए प्रातः 10 से 12 बजे तक एवं ग्रुप-बी के लिए दोपहर 2 से 4 बजे तक किया जाएगा।
13 फरवरी 2023 को सामाजिक विज्ञान विषय की परीक्षा प्रातः 10 से 12.30 बजे तक तथा हिन्दी विषय की परीक्षा दोपहर 2.30 से 5 बजे तक आयोजित की जाएगी।
14 फरवरी 2023 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक विज्ञान विषय एवं दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक संस्कृत विषय की परीक्षा का आयोजन किया जाएगा।
15 फरवरी 2023 को प्रातः 10 से 12.30 बजे तक गणित विषय तथा दोपहर 2.30 से 5.00 बजे तक अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड ने की विभिन्न स्कॉलरशिप्स की घोषणा, हिंदी बैचेस की भी सुविधा
बच्चे और बुजुर्गो के साथ समय बिताए, मिलेंगे नए आइडिया : पद्म भूषण दीपक एस पारेख
सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षा-2023
Daily Horoscope