• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भारतीय वायुसेना में अग्निवीरवायु भर्ती के लिए 17 जनवरी से आरम्भ होंगे पंजीकरण

Registration for Agniveervayu recruitment in Indian Air Force will start from January 17. - Career News in Hindi

जयपुर, । भारतीय वायुसेना मे अग्निपथ स्कीम के अन्तर्गत अग्निवीरवायु भर्ती लिए ऑनलाइन पंजीकरण 17 जनवरी से आरंभ होगा। इच्छुक अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार भर्ती से संबंधित नियमों की विस्तृत जानकारी भारतीय वायुसेना की आधिकारिक वेबसाईट www.agnipathvayu.cdac.in से प्राप्त कर सकते हैं। अभ्यर्थी अग्निवीर वायु की भर्ती के लिए 17 जनवरी 2024 सुबह 11 बजे से 6 फरवरी 2024 रात 11 बजे तक www.agnipathvayu.cdac.in पर लॉग इन कर ऑनलाईन पंजीकरण कर सकते हैं। 02 जनवरी 2004 से 02 जुलाई 2007 (दोनों दिनांक सहित) के बीच जन्मे अविवाहित पुरुष एवं महिला उम्मीदवार इस भर्ती के लिए पात्र होंगे। 12वीं कक्षा या इसके समकक्ष परीक्षा विज्ञान संकाय में गणित, भौतिक और अंग्रेजी विषय के साथ एवं कला तथा वाणिज्य संकाय में किसी भी विषय के साथ 50 फीसदी अंकों के साथ अंग्रेजी विषय में भी 50 फीसदी अंक होना अनिवार्य है या 03 वर्षीय इंजीनियरिंग डिप्लोमा धारक या 02 वर्षीय वोकेशनल कोर्स पास अभ्यर्थी आवेदन के पात्र हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Registration for Agniveervayu recruitment in Indian Air Force will start from January 17.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian air force, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved