• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

IIT जोधपुर में नॉन-टीचिंग पदों पर भर्ती, 30 अक्टूबर तक करें आवेदन; जानें योग्यता और फीस

Recruitment for Non-Teaching Posts at IIT Jodhpur; Apply by October 30 – Check Eligibility and Fees - Career News in Hindi

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ जोधपुर की ओर से विभिन्न नॉन-टीचिंग पदों को भरने के लिए वैकेंसी निकाली गई है। इस भर्ती के लिए आवेदन स्टार्ट हो चुके हैं एवं फॉर्म भरने की लास्ट डेट 30 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। इंजीनियरिंग, डॉक्टरी से लेकर अन्य डिग्री हासिल करने वाले उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के लिए आवेदन कर सकते हैं। फॉर्म भरने के लिए योग्यता इस भर्ती में पद के अनुसार अलग-अलग पात्रता तय की गई है। आवेदन के लिए अभ्यर्थी ने पदानुसार किसी भी विषय में मास्टर्स की डिग्री/ साइकोलॉजी में एमए-ग्रेजुएशन/ एमडी या एमएस/ संबंधित क्षेत्र में बीटेक/ एमटेक/ एमई/ मास्टर्स की डिग्री कंप्यूटर साइंस/ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी/ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग या साइंस या कंप्यूटर इंजीनियरिंग या कंप्यूटर एप्लिकेशन/ कंप्यूटर एप्लिकेशन में बैचलर डिग्री आदि प्राप्त की हो। इसके अलावा उम्मीदवार की अधिकतम आयु पद के अनुसार 27/ 30/ 35/ 40/ 45 साल निर्धारित की गई है। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी।
आवेदन का तरीका
आईआईटी जोधपुर भर्ती 2026 में शामिल होने के लिए वेबसाइट iitj.ac.in पर विजिट करें। होम पेज पर Announcement में जाकर भर्ती से संबंधित आवेदन लिंक पर क्लिक करें। मांगी गई डिटेल भरकर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें। निर्धारित शुल्क (पोस्ट के अनुसार) जमा करें। फॉर्म को सबमिट करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।

आवेदन फीस

भर्ती में ग्रुप A पदों पर आवेदन के साथ उम्मीदवारों को 1000 रुपये एप्लीकेशन फीस जमा करनी होगी। अन्य सभी पदों पर आवेदन के लिए 500 रुपये का भुगतान करना होगा। फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा की जा सकती है। आवेदन में किसी प्रकार की समस्या होने पर recruitment_nf@iitj.ac.in पर ईमेल करके संपर्क किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for Non-Teaching Posts at IIT Jodhpur; Apply by October 30 – Check Eligibility and Fees
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: iit jodhpur recruitment 2026, non-teaching jobs, non-faculty recruitment, government jobs rajasthan, iit jodhpur vacancy, group a b c recruitment, online application, recruitment last date 30 october 2026, eligibility criteria, application fee, engineering jobs, medical officer jobs, computer science jobs, official recruitment notification, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved