• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडियन ओवरसीज बैंक में 291 पदों पर भर्ती, 15 सितंबर तक करें आवेदन; 1 लाख से ज्यादा सैलरी

Recruitment for 291 Posts at Indian Overseas Bank; Apply by September 15; Salary Over ₹1 Lakh - Career News in Hindi

सरकारी बैंक में नौकरी के लिए तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। इंडियन ओवरसीज बैंक में जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आईओबी की ओर से जारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर की भर्ती के लिए कुल 291 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू हो गए हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 15 सितंबर, 2026 है। आयु-सीमा आवेदन करने के लिए आयु पदानुसार निर्धारित है। पदानुसार न्यूनतम आयु 22, 23, 25, 28 वर्ष और पदानुसार अधिकतम आयु 32, 33, 35, 38 और 45 वर्ष निर्धारित की गई है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट, ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट और दिव्यांग कैटेगरी के उम्मीदवारों को 10 वर्ष की छूट दी जाएगी।
शैक्षणिक योग्यता
जेनरलिस्ट और स्पेशलिस्ट ऑफिसर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास स्नातक या स्नातकोत्तर की डिग्री होनी चाहिए।
कितनी मिलेगी सैलरी
उम्मीदवारों को सैलरी पदानुसार दी जाएगी, जो इस प्रकार है। JMGS I: 48,480 रुपये से लेकर 85,290 रुपये प्रतिमाह। MMGS II: 64,820 रुपये से लेकर 93,960 रुपये प्रतिमाह। MMGS III: 85,920 रुपये से लेकर 1,05,280 रुपये प्रतिमाह।
एग्जाम पैटर्न
लिखित परीक्षा में 100 अंकों के 100 बहुविकल्पीय प्रकार के सवाल पूछे जाएंगे। परीक्षा की अवधि 2 घंटे निर्धारित है। परीक्षा में प्रत्येक गलत सवाल के लिए एक-चौथाई अंक का नकारात्मक अंकन किया जाएगा।
आवेदन शुल्क
रजिस्ट्रेशन फीस कैटेगरी वाइज अलग-अलग निर्धारित है। फॉर्म भरने के बाद उम्मीदवारों को कैटेगरी के आधार पर रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करना होगा। एससी/एसटी/दिव्यांग के लिए 175 रुपये और जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,000 रुपये आवेदन शुल्क है। आवेदन, पात्रता, आयु और सैलरी से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार यहां दिए गए ऑफिशियल नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करके भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी हासिल कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for 291 Posts at Indian Overseas Bank; Apply by September 15; Salary Over ₹1 Lakh
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian overseas bank, iob recruitment 2026, iob recruitment, bank jobs 2026, specialist officer, generalist officer, government bank jobs, banking jobs, iob vacancy, bank recruitment, sarkari naukri, recruitment 2026, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved