• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

इंडियन ओवरसीज बैंक में 250 एलबीओ पदों पर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

Recruitment for 250 LBO Posts at Indian Overseas Bank Begins; Check Eligibility and Salary - Career News in Hindi

चेन्नई । बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) ने विभिन्न राज्यों में स्थानीय बैंक अधिकारी (लोकल बैंक ऑफिसर) के कुल 250 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। आईओबी की ओर से जिन राज्यों में लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) - जेएमजीएस I के कुल 250 पदों पर भर्ती निकाली गई है, उनमें तमिलनाडु में 100, कर्नाटक में 50, महाराष्ट्र में 50 और गुजरात में 50 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 24 अगस्त तक तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार लोकल बैंक ऑफिसर पोस्ट पर नियुक्त होने के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे आईओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में डिग्री (ग्रेजुएशन) या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त कोई समकक्ष योग्यता होनी चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवार के पास रजिस्ट्रेशन के दिन ग्रेजुएट होने का वैध मार्कशीट/डिग्री सर्टिफिकेट होना चाहिए और ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन करते समय ग्रेजुएशन में प्राप्त अंकों का प्रतिशत बताना होगा।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा, भाषा दक्षता परीक्षा (एलपीटी) और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो सामान्य/ईडब्लूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी के लिए 175 रुपए तय किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Recruitment for 250 LBO Posts at Indian Overseas Bank Begins; Check Eligibility and Salary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian overseas bank begins, lbo, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved