• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पंजाब नेशनल बैंक ने 545 एलबीओ पोस्ट के लिए बढ़ाई आवेदन की तिथि, अब 16 अगस्त तक मौका

Punjab National Bank Extends Application Deadline for 545 LBO Posts; Window Open Until August 16 - Career News in Hindi

नई दिल्ली । बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने राज्यवार लोकल बैंक ऑफिसर (एलबीओ) के कुल 545 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। पीएनबी की ओर से विभिन्न राज्यों में एलबीओ पोस्ट के लिए जारी 545 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश में 4, गुजरात में 77, कर्नाटक में 78, महाराष्ट्र में 67, तेलंगाना में 41, तमिलनाडु में 51, पश्चिम बंगाल में 80, जम्मू एवं कश्मीर में 9, लद्दाख में 2, अरुणाचल प्रदेश में 4, असम में 85, मणिपुर में 6, मेघालय में 8, मिजोरम में 5, नगालैंड में 5, सिक्किम में 5 और त्रिपुरा में 18 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 20 जुलाई से शुरू हो गई थी और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 9 अगस्त तय की गई थी, जिसे आगे बढ़ाकर अब 16 अगस्त कर दिया गया है। ऐसे में इस पोस्ट के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार अब पंजाब नेशनल बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय नई अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स उस राज्य की निर्धारित स्थानीय भाषा में कुशल (पढ़ने, लिखने और बोलने में) होने चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 20 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 जुलाई के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग, स्थानीय भाषा दक्षता परीक्षा (एलएलपीटी) और उसके बाद व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रतिमाह होगी। इसके अलावा उम्मीदवारों को अन्य भत्ते और सुविधाएं भी दी जाएंगी।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के लिए 1,180 रुपए और एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स के लिए 59 रुपए है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Punjab National Bank Extends Application Deadline for 545 LBO Posts; Window Open Until August 16
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lbo, punjab national bank, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved