• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

एनपीएस ट्रस्ट भर्ती 2026: सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित 15 पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू

NPS Trust Recruitment 2026: Recruitment Process Begins for 15 Posts, Including Senior Executive - Career News in Hindi

नई दिल्ली । राष्ट्रीय पेंशन प्रणाली ट्रस्ट (एनपीएस) में नौकरी करने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए एक खास मौका सामने आया है। नेशनल पेंशन सिस्टम ट्रस्ट (एनपीएस) ने सीनियर एग्जीक्यूटिव सहित विभिन्न 15 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। एनपीएस की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन (ईमेल) के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 8 अप्रैल से शुरू हो गई है और आवेदन की अंतिम तिथि 29 अप्रैल निर्धारित की गई है। ऐसे में जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। एनपीएस ट्रस्ट ने जिन 15 पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन मांगे हैं, उनमें एग्जीक्यूटिव (निकास एवं निकासी), एग्जीक्यूटिव (सोशल मीडिया एवं समन्वय), सीनियर एग्जीक्यूटिव (मार्केटिंग एवं संचार), सीनियर एग्जीक्यूटिव (आईटी एवं संचालन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (नेटवर्क एवं संचालन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (मानव संसाधन एवं प्रशासन), सीनियर एग्जीक्यूटिव (लीगल), एनालिस्ट (पेंशन निधि प्रदर्शन निगरानी), एनालिस्ट (पेंशन निधियों/संरक्षकों का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (पेंशन निधियों और संरक्षकों का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (ट्रस्टी बैंक का अनुपालन एवं लेखापरीक्षा), सीनियर एनालिस्ट (पेंशन निधि प्रदर्शन निगरानी) और सीनियर एनालिस्ट (योजना लेखापरीक्षा एवं प्रबंधन निगरानी) के 1-1; और एग्जीक्यूटिव (शिकायतें) के 2 पद शामिल हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ग्रेजुएशन या पोस्ट-ग्रेजुएशन की डिग्री न्यूनतम 60% अंकों के साथ/सीए (इंटर)/एमबीए/पीजीडीएम/एमकॉम/लॉ/बीटेक/एमसीए/सीएफए/एफआरएम में होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और पेंशन/वित्तीय जैसे संबंधित क्षेत्रों में तय सालों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु पद के अनुसार 23 से 25 वर्ष और अधिकतम आयु 35 से 40 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है, जिसकी गणना 28 फरवरी के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 70,000 से 1,50,000 रुपए के बीच प्रति माह होगी।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एनपीएस ट्रस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होनपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए जारी आधिकारिक अधिसूचना लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद नोटिफिकेशन में दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को रजिस्ट्रेशन फॉर्म के साथ अटैच करें। इसके बाद आवेदन को अधिसूचना में दिए गए आधिकारिक ईमेल आईडी पर मेल कर दें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-NPS Trust Recruitment 2026: Recruitment Process Begins for 15 Posts, Including Senior Executive
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: nps trust recruitment 2026, nps, recruitment, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved