• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

10वीं, ITI और डिप्लोमा धारकों के लिए ISRO में नौकरी का मौका, 15 सितंबर से आवेदन

Job Opportunity at ISRO for 10th Pass, ITI, and Diploma Holders; Applications Open from September 15 - Career News in Hindi

सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) के अंतर्गत नोदन कॉम्प्लेक्स में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्नीशियन 'B', कुक एवं फायरमैन समेत अन्य पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस वैकेंसी के लिए आवेदन प्रक्रिया 15 सितंबर से स्टार्ट की जाएगी। ऐसे में जो भी युवा सरकारी नौकरी की तलाश में हैं वे देश की प्रतिष्ठित ऑर्गेनाइजेशन इसरो में नौकरी के लिए आवेदन कर पाएंगे। इस भर्ती में शामिल होने के लिए फॉर्म भरने की लास्ट डेट 5 अक्टूबर 2026 निर्धारित है। 10वीं से लेकर ITI-डिप्लोमा होल्डर कर सकते हैं अप्लाई इस भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/ SSC/10th/ ITI आदि किया हो। इसके साथ ही अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु पदानुसार 18 वर्ष एवं अधिकतम आयु 25/35 साल से ज्यादा न हो। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट मिलेगी। उम्र की गणना आवेदन की लास्ट डेट को ध्यान में रखकर की जाएगी।
चयन प्रक्रिया एवं वेतन
इस भर्ती में टेक्निकल असिस्टेंट, टेक्निशियन 'B' और कुक पदों के लिए लिखित परीक्षा और स्किल टेस्ट का आयोजन किया जायेगा। फायरमैन पद के लिए लिखित परीक्षा, स्किल टेस्ट, शारीरिक दक्षता परीक्षा और मेडिकल एग्जामिनेशन का आयोजन होगा। पदानुसार टेक्निकल असिस्टेंट पदों पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल 07 के अनुसार 44,900-1,42,400 प्रति माह, टेक्नीशियन 'बी' पदों पर लेवल 03 के अनुसार 21,700-69,100 प्रति माह, कुक ए पदों पर लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह और फायरमैन ए पदों पर चयनित होने वाले युवाओं को लेवल 02 के अनुसार 19,900-63,200 प्रति माह तक वेतन प्रदान किया जायेगा। भर्ती से जुड़ी अधिक डिटेल के लिए अभ्यर्थी एक बार ऑफिशियल नोटिफिकेशन का अवलोकन अवश्य कर लें।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Job Opportunity at ISRO for 10th Pass, ITI, and Diploma Holders; Applications Open from September 15
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: isro recruitment 2026, isro vacancy 2026, isro jobs, government jobs 2026, isro technical assistant, technician b recruitment, cook a recruitment, fireman a recruitment, isro propulsion complex, technical assistant jobs, technician jobs, 10th pass government jobs, iti jobs, diploma jobs, ssc jobs, government vacancy, space research jobs, isro recruitment notification, sarkari naukri, latest government jobs, isro salary, isro selection process, written exam, skill test, fireman recruitment, central government jobs, india jobs, recruitment news, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved