• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सी-डॉट में नौकरी का अवसर, साइंटिस्ट सहित 16 पदों के लिए करें आवेदन, 3 मई तक मौका

Job Opportunity at C-DOT: Apply for 16 Positions, Including Scientist Roles; Deadline May 3rd - Career News in Hindi

नई दिल्ली । भारत सरकार का एक प्रमुख दूरसंचार अनुसंधान एवं विकास केंद्र, सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स (सी-डॉट) ने साइंटिस्ट सहित विभिन्न 16 पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया है। टेलीमैटिक्स विकास केंद्र (सी-डॉट) की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन मोड में आवेदन प्रक्रिया 4 अप्रैल से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 3 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की इच्छा रखने वाले जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरने की सोच रहे हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय लास्ट डेट तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं। सी-डॉट ने जिन 16 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें साइंटिस्ट बी/सी - क्रिप्टोग्राफी के लिए दोष विश्लेषण (एफए), साइंटिस्ट बी/सी - क्रिप्टोग्राफी के लिए साइड चैनल विश्लेषण, साइंटिस्ट बी/सी - क्रिप्टोग्राफिक सिस्टम परीक्षण और सत्यापन, साइंटिस्ट बी/सी - पीक्यूसी एल्गोरिदम के सिद्धांत और गणितीय प्रमाण, साइंटिस्ट बी/सी - हार्डवेयर बोर्ड डिजाइन इंजीनियर, साइंटिस्ट बी/सी - अनुसंधान एवं विकास परियोजना प्रबंधन कार्यकारी, और साइंटिस्ट बी/सी - सुरक्षा इंजीनियर के 1-1; साइंटिस्ट बी/सी - बेयर मेटल हार्डवेयर पर प्लेटफॉर्म सॉफ्टवेयर और एप्लीकेशन, साइंटिस्ट बी/सी - क्रिप्टोग्राफी और साइबर सुरक्षा संबंधी अनुप्रयोगों के लिए एफपीजीए डिजाइन और कार्यान्वयन और कंसल्टेंट - विजिलेंस के 2-2; और साइंटिस्ट बी/सी - घटना इन्वेस्टिगेटर के 3 पद शामिल हैं।
एप्लीकेशन फॉर्म भरने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार ईसीई/सीएसई/आईटी/क्रिप्टोलॉजी में बीई/बीटेक/एमई/एमटेक की डिग्री न्यूनतम 60 प्रतिशत अंकों के साथ या गणित में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास अन्य निर्धारित पात्रता और संबंधित क्षेत्र में तय वर्षों का अनुभव होना भी अनिवार्य है।
साइंटिस्ट बी/सी पद के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 35 वर्ष और कंसल्टेंट पद के लिए 63 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शॉर्टलिस्टिंग, लिखित परीक्षा, तकनीकी इंटरव्यू या पर्सनल इंटरव्यू और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर होगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी पद अनुसार 7वें सीपीसी वेतन मैट्रिक्स के वेतन स्तर 10 या 11/भारत सरकार के मानदंडों/विभाग के दिशानिर्देशों के अनुसार होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सी-डॉट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद से जुड़े सक्रिय एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में रजिस्ट्रेशन फॉर्म का प्रिंट आउट भविष्य के लिए निकालकर रख लें।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Job Opportunity at C-DOT: Apply for 16 Positions, Including Scientist Roles; Deadline May 3rd
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: scientist, job opportunity, c-dot, job opportunity at c-dot, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved