• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

जॉब अलर्ट: 12वीं पास के लिए आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के 236 पदों पर भर्ती, 20 मई तक फॉर्म भरने का मौका

Job Alert: Recruitment for 236 Posts of Aadhaar Supervisor/Operator for 12th Pass Candidates; Opportunity to Apply Until May 20 - Career News in Hindi

नई दिल्ली। कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड ने विभिन्न राज्यों में आधार सुपरवाइजर/ऑपरेटर के कुल 236 पदों पर भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से जारी पदों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 2 अप्रैल से शुरू हो चुकी है। अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित की गई है। ऐसे में सरकारी नौकरी की तैयारी के साथ वैकेंसी जारी होने की तलाश में जुटे जो योग्य और इच्छुक उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, उन्हें आधिकारिक वेबसाइट पर जाने के बाद तय समय सीमा के अंदर अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा करने की सलाह दी जाती है। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी भी मान्यता प्राप्त संस्थान या बोर्ड से 12वीं (इंटरमीडिएट/सीनियर सेकेंडरी) या मैट्रिकुलेशन के साथ 2 वर्षीय आईटीआई या मैट्रिकुलेशन के साथ 3 वर्षीय पॉलिटेक्निक डिप्लोमा होना चाहिए। इसी के साथ उम्मीदवार के पास यूआईडीएआई द्वारा आधार सेवा प्रदान करने के लिए अधिकृत परीक्षण एवं प्रमाणन एजेंसी द्वारा जारी आधार ऑपरेटर/पर्यवेक्षक का प्रमाण पत्र और कंप्यूटर का बुनियादी ज्ञान होना चाहिए।
उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है और आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद राज्यवार संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन फॉर्म को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन प्रत्र का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
कैंडिडेट्स भर्ती से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए सीएससी ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड की ओर से संबंधित पद के लिए जारी वृस्तृत नोटिफिकेशन को चेक कर सकते हैं।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Job Alert: Recruitment for 236 Posts of Aadhaar Supervisor/Operator for 12th Pass Candidates; Opportunity to Apply Until May 20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: csc recruitment 2026, aadhaar supervisor jobs, csc e-governance vacancy, uidai certificate jobs, govt jobs india, online application csc, 12th pass jobs, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved