• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आई4सी भर्ती अलर्ट: सीनियर कंसल्टेंट समेत 195 पदों पर आवेदन शुरू, 19 मई तक भरें फॉर्म

I4C Recruitment Alert: Applications Open for 195 Posts, Including Senior Consultant; Apply by May 19 - Career News in Hindi

नई दिल्ली । भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत स्थापित एक नोडल एजेंसी, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (आई4सी) ने एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड के माध्यम से संविदात्मक आधार पर 3 वर्ष की अवधि के लिए मैनेजर सहित विभिन्न 195 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति हेतु एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन आमंत्रित किए हैं। आई4सी की ओर से जारी 195 पदों में प्रबंधक (मैनेजर) के 13, वरिष्ठ सलाहकार (सीनियर कंसल्टेंट) के 55, सलाहकार (कंसल्टेंट) के 66, विश्लेषक (एनालिस्ट) के 57 और कार्यालय सहायक (ऑफिस असिस्टेंट) के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 11 मई से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 19 मई तय की गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर मंगलवार तक अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की सैलरी पद अनुसार 40,000 से 2.5 लाख रुपये के बीच प्रतिमाह होगी, जिनमें ऑफिस असिस्टेंट की 40,000 रुपये, एनालिस्ट की 65,000 रुपये, कंसल्टेंट की 1.2 लाख रुपये, सीनियर कंसल्टेंट की 1.5 लाख रुपये और मैनेजर की 2.5 लाख रुपये प्रतिमाह होगी।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले एम/एस एफ-1 इन्फोटेक प्राइवेट लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर जाने के बाद संबंधित पद के लिए दिए गए सक्रिय आवेदन लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन कर लॉगिन करें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट्स को सही साइज में अपलोड करें। इसके बाद रजिस्ट्रेशन शुल्क (यदि लागू हो) का भुगतान करें। फिर पत्र को चेक कर सबमिट कर दें। लास्ट में आवेदन पत्र की एक कॉपी का प्रिंट आउट भविष्य के संदर्भ के लिए सुरक्षित निकाल कर रख लें।
बता दें कि रिक्त पदों पर चयनित उम्मीदवारों की तैनाती नई दिल्ली या असम में की जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-I4C Recruitment Alert: Applications Open for 195 Posts, Including Senior Consultant; Apply by May 19
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: i4c recruitment alert, i4c recruitment, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved