• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

टीआईएफआर में अप्रेंटिस के 10 पदों पर भर्ती का सुनहरा मौका, 30 सितंबर को वॉक-इन-सिलेक्शन

Golden Opportunity: Recruitment for 10 Apprentice Posts at TIFR; Walk-in Selection on September 30 - Career News in Hindi

मुंबई। टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च (टीआईएफआर) ने विभिन्न ट्रेड के अनुसार अप्रेंटिस के अलग-अलग कुल 10 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके रिक्तियों की घोषणा की है। टीआईएफआर की ओर से अप्रेंटिस पोस्ट के लिए जारी 10 रिक्तियों में बढ़ई के 2, इलेक्ट्रीशियन के 3, फिटर का 1, वेल्डर (जी एंड ई) का 1, पेंटर का 1, मशीनिस्ट का 1 और टर्नर का 1 पद शामिल है। इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार इन पदों पर नियुक्त होने के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, उन्हें टीआईएफआर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जाती है।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित ट्रेड के अनुसार कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ आईटीआई यानी नेशनल ट्रेड सर्टिफिकेट (एनटीसी), जो नेशनल काउंसिल ऑफ वोकेशनल ट्रेनिंग (एनसीवीटी) द्वारा दिया जाता है, होना चाहिए.
आवेदकों की अधिकतम आयु 28 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 30 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
अप्रेंटिस के इन सभी पदों पर योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, दस्तावेज सत्यापन, लिखित परीक्षा और सभी सेमेस्टर के निर्धारित ट्रेड में प्राप्त कुल अंक के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स को प्रतिमाह 18,500 रुपए स्टाइपेंड के तौर पर दिए जाएंगे।
वॉक-इन-सिलेक्शन 30 सितंबर को सुबह 9.30 बजे से 'टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ फंडामेंटल रिसर्च, 1 होमी भाभा रोड, नेवी नगर, कोलाबा, मुंबई-400005' पते पर आयोजित किए जाएंगे। ऐसे में जो अभ्यर्थी वॉक-इन में शामिल होने वाले हैं, उन्हें समय से केंद्र पर रिपोर्ट करने के अलावा अपने साथ सभी संबंधित डॉक्यूमेंट्स की मूल और फोटोकॉपी एवं हालिया के पासपोर्ट आकार के फोटो को साथ ले जाने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Golden Opportunity: Recruitment for 10 Apprentice Posts at TIFR; Walk-in Selection on September 30
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: tifr recruitment 2026, tifr apprentice recruitment, tata institute of fundamental research, apprentice jobs, tifr vacancy, apprentice vacancy 2026, iti jobs, iti recruitment, government jobs, mumbai jobs, apprentice jobs mumbai, electrician jobs, carpenter jobs, fitter jobs, welder jobs, painter jobs, machinist jobs, turner jobs, walk in selection, tifr apprentice vacancy, latest government jobs, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved