• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

DSSSB Recruitment 2026: असिस्टेंट समेत कई पदों पर भर्ती, 10वीं से ग्रेजुएट युवाओं के लिए मौका

DSSSB Recruitment 2026: Recruitment for various posts including Assistant; opportunity for candidates ranging from 10th-pass to graduates - Career News in Hindi

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड की ओर से असिस्टेंट, प्रॉसेस सर्वर, प्यून/ अर्दली/ डाक चपरासी के रिक्त पदों पर भर्ती निकाली गई है जिसके लिए आवेदन आज से स्टार्ट हो रहे हैं। जो भी युवा 10th से लेकर ग्रेजुएट पास हैं और सरकारी नौकरी पाना चाहते हैं वे इसमें शामिल होने के लिए ऑनलाइन माध्यम से फॉर्म भर सकते हैं। आवेदन करने की लास्ट डेट 4 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है। पदानुसार पात्रता कर लें चेक इस भर्ती में आवेदन के लिए अभ्यर्थी का पदानुसार 10th पास/ दसवीं पास होने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस (LMV)/ ग्रेजुएशन के साथ टाइपिंग के ज्ञान/ स्नातक पास होने के साथ टाइपिंग/ शॉर्टहैंड की न्यूनतम गति होना अनिवार्य है। इसके अलावा 1 जून 2026 को ध्यान में रखते हुए अभ्यर्थी की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 27 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्ग को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
आवेदन का तरीका
इस भर्ती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन फॉर्म भरा जा सकता है। आवेदन की स्टेप्स एवं लिंक यहां दिया जा रहा है। सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल dsssbonline.nic.in पर जाएं। क्लिक फॉर न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल दर्ज करके पंजीकरण कर लें। इसके बाद अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करें। फोटोग्राफ, हस्ताक्षर व अन्य डिटेल भरें। निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करें। अब फॉर्म को सबमिट कर दें और एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें। फॉर्म भरने के साथ जनरल, ओबीसी एवं ईडब्ल्यूएस वर्ग के अभ्यर्थियों को 100 रुपये फीस जमा करनी होगी। एससी/ एसटी/ पीएच एवं महिला उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DSSSB Recruitment 2026: Recruitment for various posts including Assistant; opportunity for candidates ranging from 10th-pass to graduates
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dsssb recruitment 2026, dsssb vacancy 2026, delhi government jobs, assistant recruitment, process server vacancy, peon recruitment, 10th pass jobs, graduate jobs, government jobs 2026, delhi jobs, dsssb online form, dsssb notification, assistant vacancy, typing jobs, stenography jobs, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved