• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीआरडीओ में इंटर्नशिप का मौका: बेंगलुरू की LRDE लैब में 75 पदों पर भर्ती

DRDO Internship Opportunity: Recruitment for 75 Positions at LRDE Lab, Bengaluru - Career News in Hindi

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन में कार्य करने के इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए बेहतरीन अवसर है। डीआरडीओ के अंतर्गत कार्यरत इलेक्ट्रॉनिक्स एंड रडार डेवलपमेंट एस्टैब्लिशमेंट (LRDE), बेंगलुरू ने इंटर्नशिप पदों पर भर्ती निकाली है। यह इंटर्नशिप कार्यक्रम इंजीनियरिंग और विज्ञान के छात्रों को रक्षा क्षेत्र में अत्याधुनिक अनुसंधान एवं विकास (R&D) गतिविधियों से जुड़ने का अवसर प्रदान करेगा। इंटर्नशिप के लिए कुल 75 रिक्तियां निर्धारित की गई हैं। इनमें इलेक्ट्रॉनिक्स एवं कम्युनिकेशन के 35, कंप्यूटर साइंस के 20, मैकेनिकल के 10, इलेक्ट्रिकल के 8 और सिविल इंजीनियरिंग के 2 पद शामिल हैं। छह महीने की होगी इंटर्नशिप चयनित उम्मीदवारों को छह महीने की इंटर्नशिप दी जाएगी। इस दौरान उन्हें प्रति माह 5,000 रुपये का स्टाइपेंड मिलेगा। कुल 30,000 रुपये की राशि दो किस्तों में प्रदान की जाएगी। पहली किस्त तीन महीने बाद और दूसरी सफलतापूर्वक इंटर्नशिप पूरी करने के बाद दी जाएगी।
कौन कर सकता है आवेदन
आवेदन करने वाले उम्मीदवार भारतीय नागरिक होने चाहिए। BE/BTech के अंतिम वर्ष के छात्र, जिन्होंने कम से कम छठे सेमेस्टर की परीक्षा दी हो, आवेदन के पात्र हैं। वहीं, ME/MTech और MSc के अंतिम वर्ष के छात्र, जिन्होंने दूसरे सेमेस्टर की परीक्षा दी हो, भी आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थियों के पास आवेदन के समय तक कम से कम 70 प्रतिशत अंक या समकक्ष ग्रेड होना अनिवार्य है।
इन क्षेत्रों में मिलेगा काम करने का अवसर
इलेक्ट्रॉनिक्स, एआई एवं मशीन लर्निंग, डीप लर्निंग, FPGA, सिग्नल प्रोसेसिंग, एम्बेडेड सिस्टम, पावर सिस्टम, मैकेनिकल डिजाइन, रडार टेक्नोलॉजी और अन्य तकनीकी क्षेत्रों में परियोजनाओं पर कार्य करने का अवसर मिलेगा।
आवेदन प्रक्रिया

उम्मीदवारों को निर्धारित आवेदन पत्र भरकर अपने कॉलेज के माध्यम से आवेदन भेजना होगा। सीधे छात्रों द्वारा भेजे गए आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। आवेदन के साथ कॉलेज से अनुशंसा पत्र, अंकपत्र, कॉलेज आईडी और आधार कार्ड की प्रति संलग्न करनी होगी।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DRDO Internship Opportunity: Recruitment for 75 Positions at LRDE Lab, Bengaluru
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: drdo internship, lrde bangalore, engineering internship india, defence research internship, ai ml internship drdo, radar technology india, btech internship 2026, government internship india, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved