• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

डीसीपीडब्ल्यू भर्ती 2026: असिस्टेंट समेत 61 पदों पर 10 नवंबर तक कर सकते हैं आवेदन

DCPW Recruitment 2026: Applications invited for 61 posts, including Assistant; apply by November 10 - Career News in Hindi

नई दिल्ली। नौकरी की तैयारी करने के साथ-साथ रिक्तियों के जारी होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। दरअसल, पुलिस वायरलेस समन्वय निदेशालय (डीसीपीडब्ल्यू) ने प्रतिनियुक्ति/समावेशन के आधार पर असिस्टेंट सहित विभिन्न 61 पदों पर योग्य और इच्छुक उम्मीदवारों की नियुक्ति के लिए अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी करके उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। डीसीपीडब्ल्यू की ओर से जारी 61 रिक्तियों में असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर (सीवाई) के 9, असिस्टेंट कम्युनिकेशन ऑफिसर के 48 और असिस्टेंट के 4 पद शामिल हैं। इन सभी पदों के लिए ऑफलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि रोजगार समाचार में इस सर्कुलर के प्रकाशित होने की तारीख से 60 दिन यानी 10 नवंबर तक तय की गई है। ऐसे में एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे तय समय सीमा के अंदर अपनी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लें।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन आवेदनों की जांच, शॉर्टलिस्टिंग, दस्तावेज सत्यापन, आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट की सैलरी सभी पदों के लिए 35,400 से 1,12,400 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा, कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
आवेदन करने के लिए उम्मीदवार सबसे पहले डीसीपीडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। वहां से संबंधित पदों के लिए दिए गए एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट निकाल लें। फिर फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारियों को दर्ज करें। संबंधित सभी डॉक्यूमेंट्स को आवेदन के साथ अटैच करें। इसके बाद सभी को एक लिफाफे में डालकर उसे 'संयुक्त निदेशक (प्रशासन), डीसीपीडब्ल्यू (एमएचए), ब्लॉक नंबर 9, सीडीओ कॉम्प्लेक्स, लोधी रोड, नई दिल्ली-110003' पते पर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले डाक के माध्यम से पहुंचा दें।
कैंडिडेट्स को भर्ती, योग्यता, चयन प्रक्रिया, आदि से जुड़ी ज्यादा जानकारी के लिए डीसीपीडब्ल्यू की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर संबंधित पदों के लिए जारी विस्तृत नोटिफिकेशन को चेक करने की सलाह दी जाती है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-DCPW Recruitment 2026: Applications invited for 61 posts, including Assistant; apply by November 10
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dcpw recruitment 2026, dcpw vacancy 2026, police wireless coordination directorate, government jobs 2026, assistant recruitment, assistant communication officer, dcpw jobs, mha recruitment, delhi government jobs, deputation recruitment, absorption recruitment, government vacancy, sarkari naukri, recruitment notification, new delhi jobs, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved