• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

CTET 2019 Result : सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट का परिणाम घोषित, ऐसे करें चेक

CTET 2019 Result : CBSE CTET Result 2019 declared at ctet - Career News in Hindi

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने मंगलवार को अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर सेंट्रल टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (CTET) परिणाम 2019 घोषित किया। परीक्षार्थी अपना परिणाम ऑफिशियल वेबसाइट https://ctet.nic.in/CMS/public/home.aspx पर देख सकते हैं। इस परीक्षा में 29.22 लाख अभ्यर्थियों ने पंजीकरण करवाया था, 23.77 लाख ने परीक्षा दी तथा 3.52 लाख अभ्यर्थी उत्तीर्ण हुए। केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री, रमेश पोखरियाल 'निशंक' ने कहा, सीटीईटी का परिणाम रिकॉर्ड 23 दिनों में जारी कर दिया गया।

सीटेट परीक्षा 7 जुलाई देशभर के 97 सेंटर पर और 20 भाषाओं में आयोजित हुई थी। 1 से 5 वीं कक्षा के लिए होने वाला पेपर 1 सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक आयोजित किया गया था। वहीं, 6 से 8वीं कक्षा तक के लिए पेपर 2 का आयोजन दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक किया गया था।

ऐसे
चेक करें रिजल्ट...
- सबसे पहले सीबीएसई की वेबसाइट http://cbseresults.nic.in/cbseresults_cms/Public/Home.aspx पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर दिए गए CENTRAL TEACHER ELIGIBILITY TEST (CTET) JULY - 2019 के लिंक पर क्लिक करें।
- अब रोल नंबर सबमिट करें।
- आपका रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
- आप अपने रिजल्ट का प्रिंट ऑउट ले।


ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-CTET 2019 Result : CBSE CTET Result 2019 declared at ctet
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ctet 2019 result, cbse ctet result 2019, ctet result, central teacher eligibility test result, central teacher eligibility test, latest result, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved