• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

सी-डैक जॉब अलर्ट: सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर सहित 211 पदों पर आवेदन शुरू, 20 जून अंतिम तिथि

C-DAC Job Alert: Applications open for 211 positions, including Senior Project Engineer, deadline June 20 - Career News in Hindi

लखनऊ । उन्नत कंप्यूटिंग विकास केंद्र (सी-डैक) ने अपने नोएडा केंद्र के लिए सभी स्तरों पर विभिन्न संविदात्मक पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके उम्मीदवारों से रिक्त 211 पदों पर ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया है। सी-डैक की ओर से जारी 211 रिक्तियों में प्रोजेक्ट इंजीनियर (सिविल) का 1, प्रोजेक्ट इंजीनियर (डेटा सेंटर और इन्फॉर्मेशन सर्विसेज) के 10, प्रोजेक्ट इंजीनियर (ई-गवर्नेंस) के 47, प्रोजेक्ट इंजीनियर (शिक्षा और प्रशिक्षण) के 4, प्रोजेक्ट इंजीनियर (एम्बेडेड सिस्टम्स) के 23, प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-I) के 12, प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-II) के 22, प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-III) के 3, प्रोजेक्ट इंजीनियर (प्रोग्राम मैनेजमेंट ऑफिस और सॉफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस) के 3, प्रोजेक्ट इंजीनियर (स्पीच और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) के 3, प्रोजेक्ट मैनेजर (डेटा सेंटर और इन्फॉर्मेशन सर्विसेज़) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर (ई-गवर्नेंस) के 8, प्रोजेक्ट मैनेजर (एम्बेडेड सिस्टम्स) के 7, प्रोजेक्ट मैनेजर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-I) के 4, प्रोजेक्ट मैनेजर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-III) के 2, प्रोजेक्ट मैनेजर (प्रोग्राम मैनेजमेंट ऑफिस और सॉफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस) का 1, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (डेटा सेंटर और इन्फॉर्मेशन सर्विसेज) के 7, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (ई-गवर्नेंस) के 16, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (एम्बेडेड सिस्टम्स) के 17, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-I) के 5, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-II) के 8, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (हेल्थ इंफॉर्मेटिक्स-III) के 2, सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (प्रोग्राम मैनेजमेंट ऑफिस और सॉफ्टवेयर क्वालिटी एश्योरेंस) के 3 और सीनियर प्रोजेक्ट इंजीनियर (स्पीच और नेचुरल लैंग्वेज प्रोसेसिंग) का 1 पद शामिल हैं। इन सभी पोस्ट के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 1 जून से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 20 जून तय की गई है। ऐसे में जो पात्र और इच्छुक उम्मीदवार इन पदों पर भर्ती के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरना चाहते हैं, वे सी-डैक के ऑफिशियल पोर्टल पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान या विश्वविद्यालय से संबंधित पद अनुसार बीई/बीटेक या इसके बराबर की डिग्री, एमई/एमटेक या इसके बराबर की डिग्री, जिसमें 60 प्रतिशत या इसके बराबर सीजीपीए हो या साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन या संबंधित क्षेत्र में फर्स्ट क्लास के साथ पोस्ट-ग्रेजुएट डिग्री या संबंधित विषय में पीएचडी होनी चाहिए। इसी के साथ कैंडिडेट्स के पास पद अनुसार प्रासंगिक क्षेत्र में निर्धारित वर्षों का अनुभव और अन्य निर्धारित पात्रता व कौशल का होना भी अनिवार्य है।
आवेदकों की अधिकतम आयु पोस्ट के अनुसार 40 से 56 वर्ष के बीच तय की गई है, जिसकी गणना आवेदन के अंतिम तिथि के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक रिकॉर्ड और अन्य मापदंडों के आधार पर प्रारंभिक जांच, लिखित परीक्षा/इंटरव्यू, मेरिट सूची आदि चरणों के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सीटीसी 7.86 से 17.52 लाख रुपए के बीच प्रति वर्ष होगी।
कैंडिडेट्स ध्यान दें कि उनको इंटरव्यू की तारीख, समय और केंद्र की सूचना केवल ईमेल के माध्यम से दी जाएगी।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-C-DAC Job Alert: Applications open for 211 positions, including Senior Project Engineer, deadline June 20
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: c-dac job alert, c-dac, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved