• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बैंक ऑफ बड़ौदा में 2,482 एलबीओ पदों पर बंपर भर्ती शुरू, जानें योग्यता और सैलरी

Bank of Baroda begins recruitment for 2,482 LBO positions; learn about eligibility and salary. - Career News in Hindi

नई दिल्ली । बैंकिंग सेक्टर में नौकरी तलाश रहे युवाओं के लिए एक शानदार मौका सामने आया है। दरअसल, बैंक ऑफ बड़ौदा (बीओबी) ने रेगुलर आधार पर लोकल बैंक ऑफिसर (स्थानीय बैंक अधिकारी) के कुल 2,482 पदों पर पात्र उम्मीदवारों की भर्ती के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी करके आवेदन मांगे हैं। इनमें जनरल के 981, एससी के 358, एसटी के 240, ओबीसी के 600 और ईडब्ल्यूएस के 303 पद शामिल हैं। बीओबी की ओर से राज्यवार एलबीओ (जेएमजी/एस-आई) पोस्ट के लिए जारी 2,482 रिक्तियों में आंध्र प्रदेश में 80, अरुणाचल प्रदेश में 20, असम में 40, गोवा में 21, गुजरात में 1,185, जम्मू-कश्मीर में 15, कर्नाटक में 418, केरल में 49, महाराष्ट्र में 218, मणिपुर में 15, मेघालय में 15, मिजोरम में 15, नगालैंड में 15, ओडिशा में 100, पंजाब में 34, सिक्किम में 10, तमिलनाडु में 132, तेलंगाना में 50, त्रिपुरा में 8 और पश्चिम बंगाल में 42 पद शामिल हैं। इन सभी रिक्तियों के लिए ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया 18 अगस्त से शुरू हो गई है और अप्लाई करने की अंतिम तिथि 7 सितंबर तय की गई है। ऐसे में एलबीओ पोस्ट पर नियुक्ति के लिए एप्लीकेशन फॉर्म भरने के इच्छुक उम्मीदवार बीओबी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर तय अंतिम तिथि तक या उससे पहले अपना रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया पूरा कर सकते हैं।
आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से किसी भी विषय में ग्रेजुएशन की डिग्री के साथ रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया की दूसरी अनुसूची में शामिल किसी भी शेड्यूल्ड कमर्शियल बैंक में अधिकारी के तौर पर क्वालिफिकेशन के बाद कम से कम 1 वर्ष का अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा, कैंडिडेट्स उस राज्य की स्थानीय भाषा में माहिर (पढ़ना, लिखना, बोलना और समझना) होना चाहिए, जिसके लिए वे आवेदन कर रहे हैं।
आवेदकों की न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है, जिसकी गणना 1 अगस्त के आधार पर की जाएगी। वहीं, आरक्षित श्रेणी से आने वाले कैंडिडेट्स को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
योग्य अभ्यर्थियों का चयन ऑनलाइन परीक्षा/कई राउंड के टेस्ट, साइकोमेट्रिक टेस्ट, ग्रुप डिस्कशन (जीडी) और/या पर्सनल इंटरव्यू (पीआई), डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और स्थानीय भाषा प्रवीणता परीक्षा (एलपीटी) के आधार पर किया जाएगा, जिसके बाद चयनित कैंडिडेट्स की सैलरी 48,480 से 85,920 रुपए के बीच प्रति माह होगी। इसके अलावा कैंडिडेट्स को अन्य लाभ और भत्ते भी दिए जाएंगे।
फॉर्म भरते समय उम्मीदवारों को अपने वर्ग अनुसार निर्धारित आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से करना होगा, जो जनरल/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी के लिए 850 रुपए और एससी, एसटी, पीडब्ल्यूबीडी, ईएसएम/डीईएसएम और महिलाओं के लिए 175 रुपए तय किया गया है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Bank of Baroda begins recruitment for 2,482 LBO positions; learn about eligibility and salary.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lbo positions, lbo, bank of baroda, career news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

करियर

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved