बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी को हाल ही में आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा। अंग्रेजी के महान लेखक जॉर्ज आॅरवेल की किताब एनीमल फार्म के बारे में शिल्पा ने ट्वीटर पर गलत जानकारी दे दी। जिसके लिए उन्हें आलोचनाओं का सामना करना पड़ा। दरअसल बात ये है कि काउंसिल ऑफ स्कूल सर्टिफिकेट एक्जामिनेशन ने 2017-2018 सत्र के अपने पाठ्यक्रम में जूनियर और मिडिल स्कूल के छात्रों के लिए अंग्रेजी साहित्य में हैरी पॉटर सीरीज को शामिल करने का फैसला किया है। इसके बारे पूछे जाने पर शिल्पा ने कहा, हैरी पॉटर को पाठ्यक्रम का हिस्सा बनाना बड़ा कदम है। इससे बच्चों में कल्पनाशीलता और रचनात्मकता पैदा होगी।
#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट
घोषित हुई कैप्टन मिलर की प्रदर्शन तिथि, बॉक्स ऑफिस पर मचेगा तहलका
इस महीने से शुरू होगी कांतारा-2 की शूटिंग, 2024 के मध्य में होगी प्रदर्शित
विजय देवरकोंडा ने की एनिमल के टीजर की तारीफ, रूमर्ड गर्लफ्रेंड रश्मिका मंदाना को कहा डार्लिंग
Daily Horoscope