• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 6

जानें, फिर से क्यों युवा बनना चाहती हैं शर्मिला

गुजरे जमाने की मशहूर अदाकारा शर्मिला टैगोर आज भले ही परिवार में तीसरी पीढ़ी का स्वागत करने की तैयारी में हैं, लेकिन उनका मन अभी भी युवा है, और वह फिर से युवा बनने की इच्छा रखती हैं। वह सबकुछ करना चाहती हैं, जो जीवन की आपा-धापी के बीच उनके हाथ से छूट गया है। शर्मिला यहां शनिवार को एक ज्वैलरी शोरूम का उद्घाटन करने आई थीं। इस मौके पर उनसे पूछा गया कि उम्र के इस पड़ाव पर वह कौन-सा ऐसा किरदार निभाना चाहती हैं? उन्होंने आईएएनएस से कहा, ‘‘मैं युवा बनना चाहती हूं और एक बार फिर वही जीवन जीना चाहती हूं, जिसे मैंने जीया है, जो कुछ छूट गया है, उसे समेटना चाहती हूं।’’ शर्मिला का युवा मन ज्वैलरी के प्रति उनके लगाव से स्पष्ट हो रहा था। शोरूम मालिकों ने उन्हें कोई पसंद की ज्वैलरी चुनने के लिए कहा, तो शर्मिला अपने आप को रोक नहीं पाईं। उन्होंने हीरे की एक आकर्षक डिजाइन पसंद की, जो सचमुच उन्हें किसी-न-किसी रूप में युवा बना रही थी। उन्होंने कहा, ‘‘यह बहुत अच्छी है। मैं भारी ज्वैलरी नहीं पहनती और जब मुझसे कहा गया कि इसमें से कुछ पहन लो तो मैंने देखा यह बहुत प्यारा है और इसकी डिजाइन भी अलग है।’’ यह भी पढ़े :#RarePics-सलमान हो या रणबीर,सभी संग दिखी क्यूट
यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप
[# अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-sharmila tagore wants to be young again
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: sharmila tagore, wants to be young again, celebrity gossip in hindi, bollywood celebrity gossip in hindi, bollywood gossip in hindi , bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved