• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

रॉक म्यूजिक छोड अब शंकर महादेवन करेंगे यह काम

मशहूर गायक व संगीतकार शंकर महादेवन का कहना है कि भारत के युवा लोक संगीत को खूब पसंद करते हैं। उनके नए प्रोजेक्ट माई कंट्री माई म्यूजिक लोक संगीत पर आधारित है। उन्हें उम्मीद है कि इसे लोग पसंद करेंगे। महादेवन ने कहा, मुझे लगता है कि गीत हर अवसर के लिए है और भारत संगीत से भरा है। लोक गीत हमारा लोकप्रिय संगीत है। यह कहना गलत है कि युवाओं को रॉक म्यूजिक ही पसंद है। यह हमारे शो पर मिली प्रतिक्रिया से महसूस हुआ है। उन्होंने कहा कि लोगों को अपने देश के संगीत पर गर्व है और यही उद्देश्य है।
माई कंट्री माई म्यूजिक के लिए महादेवन ने विभिन्न देशों के कलाकारों के साथ सहयोग किया है। उन्होंने कहा, इस शो में पूरी दुनिया को साथ लिया गया है, क्योंकि यह प्रामाणिकता के साथ आधुनिकता के सही संतुलन के साथ है, जो पूरी दुनिया में दिखाया जा सकता है।

[@ क्या आपने देखी काजोल की बेटी की सेल्फी, बेहद...]

यह भी पढ़े

Web Title-Shankar Mahadevan has something in store for folk music lovers
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: shankar mahadevan, shankar mahadevan new project, bollywood gossip, bollywood latest news, shankar mahadevan song, shankar mahadevan breathless song, bollywood news in hindi, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved