• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

एक्शन और VFX का कमाल होगी ‘कृष-4’

पिछले एक महीने से अपनी आगामी फिल्म ‘काबिल’ के शाहरुख खान की ‘रईस’ से होने वाले टकराव को लेकर चर्चाओं में रहे निर्माता निर्देशक राकेश रोशन ने अपनी अगली फिल्म ‘कृष-4’ के बारे में कहा है कि उनकी इस फिल्म में इस बार इस सीरीज की पिछली फिल्मों से कहीं ज्यादा एक्शन होगा और साथ ही इस फिल्म के दृश्यों में वीएफएक्स का भी भरपूर इस्तेमाल किया जाएगा। जब से फिल्म उद्योग में दक्षिण भारत की ‘बाहुबली’ ने अपने वीएफएक्स दृश्यों की बदौलत सफलता प्राप्त की है, तभी से हर बडा निर्माता निर्देशक अपनी फिल्म में इन इसका इस्तेमाल करने लगा है, लेकिन अभी तक हिन्दी फिल्म उद्योग के किसी भी निर्माता निर्देशक की फिल्म को वो सफलता नहीं मिल पाई है जो ‘बाहुबली’ को मिली थी। सलमान खान की ‘सुल्तान’ में भी इस तकनीक का भरपूर उपयोग किया गया था। राकेश रोशन इन दिनों ‘कृष-4’ की पटकथा पर काम कर रहे हैं। यह फिल्म आगामी वर्ष फ्लोर पर जाएगी और उसके अगले वर्ष प्रदर्शित होगी। जनवरी 2017 में उनकी फिल्म ‘काबिल’ का प्रदर्शन होगा, जिसका निर्देशन उन्होंने नहीं बल्कि संजय गुप्ता ने किया है। यह भी पढ़े :जानें, फिर से क्यों युवा बनना चाहती हैं शर्मिला यह भी पढ़े :अभिनेत्री से कहा फिल्म के बदले गुजारनी पडेगी रात

यह भी पढ़े

Web Title-Rakesh Roshan: ‘Krrish 4’ will be high on action and VFX
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: rakesh roshan, krrish 4, will be high, on action and vfx, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved