मुंबई। अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा अपनी चचेरी बहन प्रियंका चोपड़ा के सम्मान में मंच पर प्रस्तुति देने को लेकर जरा घबराई हुई सी हैं। उन्हें उम्मीद है कि वह बहन से सीख लेंगी कि मंच पर प्रस्तुति किस तरह देनी है।
परिणीति का कहना है कि उन्हें बेहद खुशी होगी, अगर वह मंच पर प्रस्तुति देने के दौरान प्रियंका की शैली को 10 फीसदी भी आत्मसात कर सकें। उन्होंने अपनी प्रस्तुति से जुड़ी बातों को राज ही रखने का फैसला किया है।
परिणीति ने पोस्ट किया, अपने जीवन में कभी भी इतना नहीं घबराई। अपनी बहन व मंच पर शानदार प्रस्तुति देने वाली प्रियंका को सम्मान देने जा रही हूं। उनके साथ खुद की तुलना करने की कोशिश भी नहीं कर सकती।
दिल्ली हाईकोर्ट ने आप सरकार की डोर-टू-डोर डिलीवरी राशन योजना पर लगाई रोक
'खुशी' में नजर आएगी विजय देवरकोंडा और सामंथा की जोड़ी
बायोपिक वेब सीरीज में महात्मा गांधी की भूमिका निभाएंगे प्रतीक गांधी
Daily Horoscope