• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 3

नशे का आदी रहा यह सितारा, जूतों में रखता था 1 किलो हेरोइन

इस वर्ष जेल से सजा काटकर बाहर आए अभिनेता संजय दत्त का कद बॉलीवुड में किसी से छुपा नहीं है। संजय दत्त अपने आप में एक मिसाल हैं। जिन्दगी में आए तमाम उतार-चढाव उन्होंने न सिर्फ देखे बल्कि वे स्वयं इनसे रू-ब-रू भी हुए हैं। अपने करियर की चौथी पारी की शुरूआत करने जा रहे अभिनेता संजय दत्त ने हाल ही में अपने बारे में ऐसा खुलासा किया है, जिससे सुनकर आम-ओ-खास भौंचक्का है। हिन्दी फिल्म उद्योग में संजय दत्त अकेले ऐसे अभिनेता हैं जो अपनी ‘ड्रग्स’ की आदत को लेकर खुलकर सामने आये थे और उन्होंने इसे छोडने की ठानकर उसे करके भी दिखाया। हाल ही मुंबई में यंग फिक्की लेडीज ऑर्गेनाइजेशन में ‘नशे’ पर बात करते हुए संजय ने कई बड़े खुलासे किए हैं। संजय का कहना है कि, ‘नशे की आदत एक बीमारी है और इसका इलाज होना जरूरी है।’ इस कार्यक्रम में जब उनसे पूछा गया कि उन्हें ‘नशा’ लेने की लत कैसे लगी तो उन्होंने कहा कि मैं शुरू में लडकियों से बात नहीं कर पाता था। मुझे किसी ने कहा कि इससे छुटकारा पाना चाहते हो तो तुम ‘नशा’ करना शुरू कर दो। मैंने ऐसा ही किया। इसके बाद मैं आराम से लडकियों से बात करता था। लेकिन मुझे नहीं मालूम था कि यह ‘नशा’ एक दिन मुझे कहां लेकर जाएगा। जब मुझे यह समझा में आया तब तक देर हो चुकी थी। मुझे अपने पिता का सहारा लेना पडा, जिन्होंने मुझे इससे मुक्त करवाने में मेरी सहायता की।

[@ सोनम के साथ बचपन में हुई ऐसी छेडछाड, आज तक भुला नहीं पाई]

यह भी पढ़े

Web Title-once i travelled with 1 kilogram of heroin hidden in my shoes sanjay dutt on drug addiction
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: once i travelled with 1 kilogram of heroin hidden in my shoes sanjay dutt on drug addiction, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved