संगीत घराने से ताल्लुक रखने वाले नील नितिन मुकेश को संगीत का शौक तो है, लेकिन जुनून है अभिनय का। दर्द भरे गीतों के लिए मशहूर पाश्र्व गायक मुकेश उनके दादा थे और पिता हैं गायक नितिन मुकेश। कहा जा सकता है कि नील के नाम में तीन पीढ़ियां समाहित हैं। [@ 2016: प्रेम, प्यार का नामों निशां नहीं, वास्तविक घटनाओं में डूबा परदा]
नील ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में बतौर अभिनेता निर्देशक राम राघवन की एक्शन थ्रिलर फिल्म जॉनी गद्दार से की। इस फिल्म में उनके अभिनय की काफी सराहना की गई। साथ ही फिल्मफेयर अवार्डस में वह सर्वश्रेष्ठ नवोदित कलाकार के रूप में भी नामांकित किए गए।
नील नितिन मुकेश का जन्म 15 जनवरी, 1982 को मुंबई में हुआ। उनका पूरा नाम नील नितिन मुकेश चंद माथुर है। उनकी मां का नाम निशि मुकेश माथुर है।
नील ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के ग्रीनलॉन हाईस्कूल से पूरी की। बाद में उन्होंने मुंबई के एचआर कॉलेज से कॉमर्स विषय में ग्रैजुएशन किया। अपने परिवार में दादा के समय से चली आ रही संगीत की परंपरा से अलग हटकर उन्होंने अभिनय को अपना करियर चुना। उन्होंने एक अखबार को दिए साक्षात्कार में कहा भी कि सगीत मेरा शौक है, लेकिन अभिनय मेरा जुनून है।
क्रू को लेकर ट्रेड विश्लेषक आशान्वित, 8 करोड़ से ज्यादा ओपनिंग की उम्मीद
गॉडजिला एक्स कॉन्ग को लेकर उत्साहित दर्शक, ओपनिंग 13 करोड़
एआर रहमान और कैलाश खेर की परफॉर्मेंस ने मचायी धूम, झूमे फैंस
Daily Horoscope