मुंबई। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता गायक सुखविंदर सिंह का कहना है कि उन्होंने भले ही कई प्रतिष्ठित पुरस्कार जीते हैं, लेकिन वह इनसे ज्यादा अपने संगीत निर्देशकों का सम्मान करते हैं।
सिंह ने एक साक्षात्कार में बताया, ‘‘मेरे संगीत निर्देशक मेरे लिए सबसे बड़ा पुरस्कार हैं। मेरे लिए पुरस्कार जीतना एक जीत है, लेकिन मैं गीतों का निर्माण नहीं करता, वह तो संगीत निर्देशक करते हैं। इस कारण मेरे लिए वे ही पुरस्कार हैं।’’
बॉलीवुड के 62 वर्षीय गायक ने कहा, ‘‘मैं ‘छैंय्या छैंय्या’, ‘हौले हौलै’ के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का फिल्मफेयर अवार्ड, ‘बिस्मिल बिस्मिल’ के लिए मिले सर्वश्रेष्ठ पाश्र्व गायक का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का श्रेय संगीत निर्देशकों को देता हूं।’’
# सलमान की Blacklist में इन नामी सितारों के नाम!
8 साल बाद सलमान खान ने गाया गाना, रोमांटिक नंबर 'जी रहे थे हम' का टीजर रिलीज
चित्रांगदा सिंह ने अपने 'गैसलाइट' किरदार के लिए वॉयस मॉड्यूलेशन पर ध्यान दिया
भोला: 11 दिन पहले शुरू हुई एडवांस बुकिंग, 2 घंटे में बिके 1200 टिकट
Daily Horoscope