• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

एक साल डेटिंग के बाद लिसा हेडेन ने डिनो से की शादी

मुंबई। अभिनेत्री लिसा हेडेन ने अपने प्रेमी डिनो लालवानी के साथ शादी रचा ली है। दोनों ने एक साल के डेट करने के बाद शादी की है। लालवानी पाकिस्तानी मूल के ब्रिटिश उद्यमी गुल्लू लालवानी के बेटे हैं। लिसा (30) और फैशन डिजाइनर मालिनी रमानी ने समारोह की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा की हैं। इसमें लिसा डिनो का चुंबन लेती नजर आ रही हैं और शादी की बात कही गई है।

एक अन्य तस्वीर में लिसा सफेद गाउन पहने दिख रही हैं। तस्वीर देखकर लगता है कि शादी किसी समुद्र तट पर हुई। तस्वीरों में जोड़े और शादी में आए मेहमान अपनी हाथों में शैम्पेन का ग्लास लिए हैं और दूल्हा-दुल्हन के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं। लिसा ने शादी की जगह का जिक्र नहीं किया है। रमानी ने नवविवाहित जोड़े के साथ अपनी तस्वीर में उन्हें शादी की शुभकामनाएं दी हैं।




यह भी पढ़े :जब इन सेलेब्स पर लगे संगीन आरोप

यह भी पढ़े :14 साल, 33 फिल्में, दो ब्लॉकबस्टर, 9 असफल

यह भी पढ़े

Web Title-Lisa Haydon marries boyfriend Dino Lalvani
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: lisa haydon, boyfriend dino lalvani, lisa dino marriage, the shaukeens, rascals, ae dil hai mushkil, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved