बॉलीवुड की मोस्ट ग्लैमरस एक्ट्रेस करीना कपूर ने 20 दिसंबर को सुबह 7.30 बजे बेटे को जन्म दिया है। करीना और सैफ अली खान ने अपने बेटे का नाम तैमूर अली खान रखा। करीना के बेटे की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई। इसके अलावा करीना और सैफ के द्वारा रखा गया नाम भी सोशल मीडिया पर विवाद का कारण बनता नजर आ रहा था। करीना और उनका बच्चा पूरी तरह स्वस्थ है। करीना कपूर खान ब्रीच कैंडी अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद गुरुवार दोपहर बाद अपने नवजात शिशु तैमूर अली खान पटौदी के साथ बांद्रा स्थिति निवास पर पहुंची। स्टॉर दंपति के बांद्रा आवास पहुंचने पर पिता सैफ अली खान बच्चे को लिए हुए दिखाई दिए। अभिनेता ने हाथ हिलाते हुए तैमूर की एक झलक मीडिया को दिखाई।
करीना और सैफ का तैमूर पहला बच्चा है। इससे पहले सैफ के अमृता सिंह के साथ शादी से दो बच्चे, बेटी सारा और बेटा इब्राहीम हैं।
मैंने कभी भी घमंड के आगे घुटने नहीं टेके : कंगना रनौत
दसरा: प्रदर्शन पूर्व बॉक्स ऑफिस पर कमाई 50 करोड़, पहले दिन बनेगा रिकॉर्ड
भोला: पहला दिन 13 करोड़, दसरा से मिलेगी टक्कर
Daily Horoscope