बाबा राम रहीम एक बार फिर से चर्चा का विषय बने हुए है। गुरमीत राम रहीम सिंह के फैन्स के लिए खुशखबरी है। जल्द ही आप बाबा को एक बार फिर स्क्रीन पर धूम मचाते हुए देख पाएंगे। सर्जिकल स्ट्राइक पर बन रही फिल्म का पहला पोस्टर रिलीज किया गया। फिल्म का नाम है- हिंद का नापाक को जवाब। फिल्म के पोस्टर को गुरमीत राम रहीम सिंह द्वारा रिजीज किया गया। बाबा गुरमीत इस फिल्म में कमांडो के रूप में नजर आएंगे। जारी किया गया फिल्म का पोस्टर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
गुरमीत सिंह ने अपने ट्विटर हैंडल से फिल्म का पोस्टर रिलीज किया। पोस्टर की एक खास बात ये है कि इस पोस्टर में गुरमीत राम रहीम की बेटी हनीप्रीत भी उनके साथ नजर आ रही हैं। कमांडो की यूनिफार्म में नजर आ रहे गुरमीत राम रहीम सिंह ने पोस्टर से ही लोगों का दिल जीत लिया है। यह फिल्म सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित है और इसी महीने इस फिल्म का ट्रेलर लॉन्च किए जाने की संभावना है।
दिग्गज एक्टर अनुपम खेर ने उत्तराखंड के लैंसडाउन में बच्चों के साथ बिताया समय
'देवा' सेट से शाहिद कपूर ने दिखाया अपना ब्लैक एंड व्हाइट लुक
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
Daily Horoscope