• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

बेफिक्रे का गाना रिलीज, 3 मिनट में 20 किसिंग सीन

Befikre first song: Like Ranveer Singh and Vaani Kapoor, people cant stop kissing - Bollywood News in Hindi

बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह और वाणी कपूर की आने वाली फिल्म ‘बेफिक्रे’ रिलीज से पहले चर्चा में है। अब तक फिल्म के जितने भी पोस्टर जारी किए गए उसमें रणवीर और वाणी किस करते नजर आए थे। अब फिल्म का पहला गाना ‘लबों का कारोबार’ रिलीज किया गया है, जिसमें 3 मिनट में 20 किसिंग सीन देखने को मिल रहे हैं। कमाल की बात यह है कि इस पूरे गाने में फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाली रणवीर और वाणी की जोड़ी कहीं नजर नहीं आती। गीत में 20 प्रेमी जोड़े सडक़, पार्क, ट्राफिक और नदी के किनारे किस करते नजर आते हैं। आदित्य चोपड़ा के निर्देशन में बन रही फिल्म ‘बेफिक्रे’ के सभी पोस्टर भी किसिंग वाले ही थे। फिल्म का पहला गाना भी किसिंग वाला है। ऐसे में पूरी फिल्म में क्या दिखाया जाएगा, इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। इस गाने के साथ ही एक पोस्टर भी रिलीज किया गया है। लबों का कारोबार नाम से आए इस गाने के जरिए बताया गया है कि लव स्टोरी की शुरूआत किस से होती है। इस गाने में जवान, बूढ़े और होमो सेक्शुअल सभी किस करते दिख रहे हैं। आदित्य चोपड़ा इस फिल्म के जरिए सात साल बाद निर्देशन जगत में वापसी कर रहे हैं। आदित्य के निर्देशन में बनी पिछली फिल्म शाहरुख खान और अनुष्का शर्मा की ‘रब ने बना दी जोड़ी’ थी।

यह भी पढ़े

Web Title-Befikre first song: Like Ranveer Singh and Vaani Kapoor, people cant stop kissing
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: befikre, first song, ranveer singh, vaani kapoor, bollywood news in hindi, bollywood gossip, bollywood hindi news
Khaskhabar.com Facebook Page:

बॉलीवुड

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved