झक्कास...एजी ओजी लोजी सुनो जी...माई नेम इज लखन सजनो का सजन...कुछ याद आया। जी हां आपने सही पहचाना। हम अनिल कपूर की बात करने जा रहे है। अपने जमाने के मशहूर अभिनेता अनिल कपूर को कौन नहीं जानता। अनिल कपूर को पहचानने के लिए सिर्फ उनका एक डायलॉग ही काफी है, वो डायलॉक है झक्कास। अनिल कपूर की बॉलीवुड में करियर की शुरूआत फिल्म निर्माता-निर्देशक उमेश मेहरा की 1976 में आई फिल्म हमारे तुम्हारे से एक सहायक अभिनेता के रूप में हुआ था। अनिल कपूर पिछले चार दशकों से फिल्मी पर्दे पर अपने अभिनय का डंका बजा रहे हैं। सोनम, हर्षवर्धन और रिया के झक्कास पिता पर तो उम्र का कोई असर ही नहीं दिखता। वो आज भी उतने जवां दिखते है जितने की अपने समय में हुआ करते थे।
24 दिसंबर को अनिल कपूर का जन्मदिन है। उनका जन्म 1959 को महाराष्ट्र के चेम्बूर में जन्मे अनिल ने अपने करियर में एक के बाद एक कई सुपरहिट फिल्में दी हैं।
प्रसिद्ध फिल्म निर्माता सुरेंद्र कपूर के बेटे अनिल कपूर तीन भाइयों में बीच के हैं। उनके बड़े भाई बोनी कपूर भी प्रसिद्ध फिल्म निर्माता हैं और छोटे भाई संजय कपूर भी अभिनेता हैं।
कांतारा के ऋषभ शेट्टी ने कहा- 'मेरे सिनेमा को सपोर्ट कीजिए, मैं राजनीति में नहीं आऊंगा।'
सालार: 70 करोड़ में बिके विदेशी अधिकार, RRR और Leo के बाद 3री सबसे बड़ी ब्रिकी
अर्जुन कपूर ने 'की एंड का' के पूरे 7 साल होने का मनाया जश्न, करीना के साथ पोस्ट की तस्वीर
Daily Horoscope