आनंद एल राय ने अपनी आगामी फिल्म निम्मो का पहला लुक जारी कर दिया है। आपको बता दें कि आनंद ने बॉलीवुड को तनु वेड्स मनु जैसी हिट फिल्म दी है। निम्मो का पहला लुक बहुत प्यार है। मिली जानकारी के अनुसार निम्मो की कहानी काफी दिलचस्प है। इस फिल्म में एक आठ साल के लड़के को 19 साल की लड़की से प्यार हो जाता है, और इसी लड़के के इर्द गिर्द घूमती है फिल्म की कहानी। वैसे इस फिल्म के लिए दर्शक काफी उत्साहित हो सकते हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका मराठी एक्ट्रेस अंजलि पाटिल निभा रही हैं और फर्स्ट लुक में दोनों एक साथ हाथ थामे नजर आ रहे हैं। खास तौर से लड़के का अंजलि पाटिल को इस कदर प्यार भरी नजरों से देखना निम्मो के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बढ़ाने वाला है। आनंद एल राय का कहना है कि अलग-अलग इमोशन की फिल्मों के माध्यम से दर्शकों के साथ कम्युुनिकेट करने का अनुभव बहुत ही शानदार है। निम्मो ऐसी एक फिल्म है, जो दिल से बहुत ही भारतीय है। आनंद एल राय को उम्मीद है कि यह फिल्म अपनी सादगी और ईमानदारी से दर्शकों के दिल छूने में कामयाब रहेगी।
# तो अब कभी साथ नजर नहीं आएंगी ये जोड़ियां!
'हीरामंडी' प्रोमो में वहीदा के रूप में संजीदा शेख ने अपनी सुंदरता से किया मंत्रमुग्ध
एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है मोहनलाल और शोभना की सुपरहिट जोड़ी
विक्की कौशल ने कहा, 'मैं और कैटरीना आज भी ज्यादा से ज्यादा समय एक साथ बिताते हैं'
Daily Horoscope