अभिनेता अल्लू अर्जुन अपने मेगास्टार चाचा चिरंजीवी की बुधवार रिलीज होने वाली फिल्म कैदी नंबर 150 में एक विशेष कैमियो करते हुए नजर आएंगे। यह तमिल ब्लाकबस्टर कथ्थी की तेलुगू रीमेक है। फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने आईएएनएस को बताया, वह किसी तरह से इस फिल्म का हिस्सा बनना चाहते थे और चिरंजीवी सर ने इसे तुरंत स्वीकार कर लिया। यह अर्जुन के लिए एक बहुत ही खास भूमिका है। विश्व भर में बुधवार को रिलीज हो रही इस फिल्म की शुरुआत में अर्जुन एक बहुत ही संक्षिप्त भूमिका में नजर आएंगे। [@ 2016-फोर्ब्स इंडिया सेलिब्रिटी लिस्टः सलमान नं.1, जानिए टॉप 10 ...]
अर्जुन के अलावा चिरंजीवी के बेटे राम चरण की भी इस फिल्म में एक विशेष उपस्थिति होगी। वह एक विशेष गीत में थिरकते हुए नजर आएंगे। वी.वी विनायक के निर्देशन में बनीं फिल्म में काजल अग्रवाल और तरुण अरोड़ा भी शामिल हैं। इस फिल्म का संगीत देवी श्री प्रसाद ने दिया है।
फैशनिस्टा सोनम कपूर ने इंस्टा पोस्ट में फैंस को दिए नए फैशन गोल्स
चमकीला की पहली पत्नी बोली, अमरजोत को नहीं आती थी रोटी बनाना
प्रदर्शन पूर्व पुष्पा: द रूल ने कमाये 500 करोड़, नेटफ्लिक्स ने लिए डिजिटल राइट्स
Daily Horoscope