ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बीजिंग | नई ऊर्जा वाहन बाजार चीन में आर्थिक विकास का नया बिंदु बन गया है। वर्ष 2022 की पहली छमाही में चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री क्रमश: 26 लाख 61 हजार और 26 लाख रहा, जो वर्ष 2021 की समान अवधि से 1.2 गुना अधिक है। वर्ष 2015 से चीन में नई ऊर्जा वाहनों का उत्पादन और बिक्री लगातार सात सालों से दुनिया के पहले स्थान पर रहा।
ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा वाहन काफी लोकप्रिय हैं। चीन सरकार की उदार नीति से वर्ष 2021 में ग्रामीण क्षेत्रों में नई ऊर्जा वाहनों की बिक्री 10 लाख रही, जो वर्ष 2020 की तुलना में 169 प्रतिशत अधिक रही। वर्ष 2022 में 26 कंपनियों के 70 तरह की कारें ग्रामीण क्षेत्रों में बेची गईं।
वर्ष 2020 में चीन के 2 लाख 24 हजार नई ऊर्जा वाहनों का निर्यात किया गया, जबकि वर्ष 2021 में यह संख्या 5 लाख 90 हजार तक बढ़ी। वर्ष 2022 के पहले 11 महीनों में चीन के 10 लाख से अधिक नई ऊर्जा वाहन विदेशों में निर्यात किए गए। दक्षिण-पूर्व एशिया, दक्षिण अमेरिका और अफ्रीका के अलावा, चीन के नई ऊर्जा वाहन बेल्जियम और ब्रिटेन आदि देशों में भी लोकप्रिय होने लगे हैं।
(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)(आईएएनएस)
हीरो इलेक्ट्रिक ने 3 नए दोपहिया ईवी लॉन्च किए
टेस्ला मॉडल एस प्लेड ने आखिरकार नए ब्रेक के साथ 322 किमी/घंटा की स्पीड हासिल की
जीएम इंडिया के तालेगांव संयंत्र की संपत्ति खरीदने पर विचार कर रही हुंडई मोटर
Daily Horoscope