नई दिल्ली। लगभग दो दशक से सडक़ों पर दौडऩे वाली होंडा की सेडान ‘सिटी’ का नया वेरिएंट जल्द ही देखने को मिल सकता है। होंडा सिटी की पांचवी पीढ़ी पर कंपनी काम कर रही है, लेकिन ये मॉडल बाजार में साल 2020 तक आएगा। मीडिया रिपोट्र्स में दावा किया गया है कि होंडा सिटी 2019 में अनवील हो जाएगी। ये कार साल के अंत तक लॉन्च होगी। सिटी होंडा का वह मॉडल है, जिसने कंपनी को भारत में स्थापित किया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
भारत में मौजूद होंडा सिटी साल 2014 में लॉन्च हुई थी, जिसका फेसलिफ्ट वेरिएंट कंपनी ने 2017 में लॉन्च की थी। मौजूदा होंडा सिटी एक बड़ी मिड साइज सेडान है, लेकिन रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि कंपनी की अगली कार की लंबाई इससे ज्यादा होगी। कार का केबिन पहले के मुकाबले ज्यादा बड़ा होगा और इसका लाभ पीछे बैठने वाले को मिलेगा। क्योंकि पिछली सीट का लेगरूम बढ़ाया जा सकता है।
ईयू की फैक्टरी बंद करेगी होंडा, तीन दशक पहले हुई थी शुरुआत
प्रीमियम MPV लॉन्च करेगी मारुति, ये होंगे फीचर्स, संभावित कीमत...
बेनेली टीआरके 502 और 502एक्स भारत में लॉन्च, जानें कीमत...
Daily Horoscope